9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका और यूरोपीय यूनियन ने उठाया यह कदम, भारत के लिए बढ़ीं...

अमेरिका और यूरोपीय यूनियन ने उठाया यह कदम, भारत के लिए बढ़ीं मुश्किलें

Published on

नई दिल्ली,

रूसी अर्थव्यवस्था को कमजोर करने के मकसद से अमेरिका और यूरोपीय यूनियन की ओर से रूसी कच्चे हीरों पर लगाए गए प्रतिबंध का असर भारत पर भी दिखने लगा है. रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी और यूरोपीय देशों ने भारतीय हीरा व्यापारियों से यह पूछना शुरू कर दिया है कि उनके देश में निर्यात किया जा रहा हीरा कहां का है. ऐसे में भारतीय हीरा निर्यातकों को व्यापार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जिससे बाजार और निर्यात पर भी असर पड़ रहा है.

दरअसल, अमेरिकी और यूरोपीय देशों ने रूसी मूल के कच्चे और प्रोसेस्ड (कटिंग और पॉलिशिंग) हीरों के सीधे आयात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. इसके तहत हीरे को खनन के समय से लेकर सप्लाई चेन और ग्राहक तक ट्रैक किया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हीरा रूस का नहीं है. हालांकि, यह प्रतिबंध एक कैरेट या इससे बड़े रूसी हीरों पर लगाया गया है.

अंग्रेजी अखबार ‘इकोनॉमिक टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय हीरा निर्यातक दुविधा में हैं क्योंकि अमेरिका और यूरोप के आयातक हीरों के स्रोत की घोषणा की मांग कर रहे हैं. यहां तक कि छोटे हीरों के निर्यात पर भी इसकी जानकारी मांगी जा रही है कि यह हीरा मूल रूप से किस देश का है, जबकि फिलहाल छोटे हीरों पर इस तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया है.

भ्रम की स्थिति से बाजार पर भी हो रहा है असर
भारतीय हीरा व्यापारियों का कहना है कि जी-7 देशों के कई आयातकों ने स्रोतों की पुष्टि किए बिना पॉलिश किए गए हीरे को खरीदने से इनकार कर दिया है. जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) के अध्यक्ष विपुल शाह का कहना है कि भले ही एक कैरेट और उससे अधिक कटे और पॉलिश किए गए हीरों के लिए स्रोतों की जानकारी देने की आवश्यकता होती है. लेकिन आयातक उससे छोटे हीरों के निर्यात के लिए भी इसकी मांग कर रहे हैं. इससे बाजार में बहुत भ्रम पैदा हो रहा है और भारत से कटे और पॉलिश किए गए हीरों के निर्यात पर असर पड़ रहा है.

नाम ना बताने की शर्त पर एक वरिष्ठ हीरा निर्यातक ने कहा कि अमेरिकी बैंक हीरा आयातकों से अधिक से अधिक जानकारी मांग रहे हैं जिससे भारतीय निर्यातकों को भुगतान करने में देरी हो रही है.शाह ने कहा है कि हीरा उद्योग ने इस समस्या को सुलझाने के लिए भारत सरकार से संपर्क किया है. हमने वाणिज्य मंत्रालय से भी इस मामले को तत्काल देखने का अनुरोध किया है. सरकार ने भी इस मामले को राजनयिक स्तर पर उठाया है.

रूसी हीरों के आयात पर रोक
1 मार्च से लागू नए नियमों के अनुसार, अमेरिका और यूरोपीय यूनियन ने 1 कैरेट या उससे ज्यादा वजन के कटे और पॉलिश किए गए ऐसे हीरों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है जो किसी अन्य देशों में काटे और पॉलिश किए जाते हैं लेकिन उसका मूल स्रोत रूस हो. छोटे हीरे यानी 1 कैरेट से कम के हीरे पर प्रतिबंध 1 सितंबर से लागू होगा. अमेरिका और यूरोपीय यूनियन का यह नया कदम इसलिए भारत के लिए झटका है क्योंकि दुनिया भर में उपलब्ध 10 कच्चे हीरों में से 9 को भारत काटता और पॉलिश करता है. भारत ज्यादातर हीरे रूस और दक्षिण अफ्रीकी खदानों से आयात करता है.

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...