नई दिल्ली,
राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी से अपने फेसबुक फ्रेंड के पास पाकिस्तान पहुंची अंजू का नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में अंजू बुर्के में डिनर करते हुए दिख रही है. इस वीडियो को पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने शेयर किया है. भारत से पाकिस्तान गई अंजू अब फातिमा हो चुकी है. उसने इस्लाम अपनाकर नसरुल्ला से शादी कर ली है.
शेयर किए गए वीडियो में नसरुल्ला के बगल में अंजू बुर्के में बैठी है. नसरुल्ला के अलावा उसके कई दोस्त भी हैं. नसरुल्लाह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक गांव में रहता है. बता दें कि 34 साल की अंजू का जन्म उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव में हुआ था.
शादी के बाद अंजू राजस्थान के अलवर में अपने पति अरविंद और बच्चों के साथ रहती थी. इसी बीच साल 2019 में फेसबुक पर उसकी दोस्ती पाकिस्तान के 29 वर्षीय नसरुल्ला से हो गई. उसी से मिलने के लिए अंजू बीते 21 जुलाई को वैध दस्तावेजों के साथ पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के ऊपरी दीर जिले में पहुंच गई.
अंजू के पाकिस्तान जाने पर उसके पिता ने क्या कहा?
अंजू के पाकिस्तान जाने के बाद उसके पिता ने कहा था कि अंजू सनकी स्वभाव की है. वे उससे लंबे समय से संपर्क में नहीं हैं. अंजू के पिता ने यह भी कहा कि बिना किसी को बताए उसका पाकिस्तान जाना गलत था. मेरे बेटे ने मुझे अंजू के पाकिस्तान जाने की बात बताई थी. मेरा उससे फिलहाल कोई संपर्क नहीं है.अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर के पास टेकनपुर में रहते हैं. थॉमस ने कहा कि वह फिलहाल एमपी के एक गांव में रह रहे हैं. उन्होंने कहा कि अंजू कभी टेकनपुर नहीं आई.
