12.9 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन बना रहा दुनिया की सबसे लंबी सुरंग, पहाड़ों को ड्रिल करने...

चीन बना रहा दुनिया की सबसे लंबी सुरंग, पहाड़ों को ड्रिल करने में लगा ड्रैगन, जिनपिंग का क्‍या है इरादा

Published on

बीजिंग

चीन इस समय दुनिया की सबसे लंबी मोटरवे सुरंग बना रहा है। इसके लिए चीन पहाड़ों के नीचे खुदाई में लगा है। 3.7 बिलियन डॉलर की यह एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। 20.9 किमी लंबी ‘तियानशान शेंगली’ सुरंग दुनिया की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखलाओं में से एक को पार करेगी। इससे यात्रा का समय कुछ मिनटों तक सिमट जाएगा। यह सुरंग अक्तूबर 2025 में यातायात के लिए खुलेगी और तियानशान पर्वतों के जरिए यात्रा का समय घटाकर केवल 20 मिनट कर देगी।

इस परियोजना का निर्माण 2016 में शुरू हुआ और इसे 2031 तक पूरा किया जाना है। शी जिनपिंग सरकार इस सुरंग के लिए भारी-भरकम रकम खर्च कर रही है। इसके अलावा यह मानव की ओर से बनाई गई सबसे लंबी सुरंग होगी। तियानशान पर्वत दुनिया की सात प्रमुख पर्वत श्रृंखलाओं में से एक है, जिसकी औसत चौड़ाई लगभग 321 किमी है। बेहतर कनेक्टिविटी से परिवहन प्रणाली में सुधार होगा और क्षेत्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

चीन को होगा फायदा
अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि सुरंग का काम पूरा होने के बाद शिनजियांग के इस अविकसित क्षेत्र में व्यापार और आर्थिक विकास को काफी बढ़ावा मिलेगा। द इकॉनमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के विशेषज्ञ जू तियानचेन ने इस सुरंग का रणनीतिक महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि यह मध्य एशिया के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है और कई आर्थिक गतिविधियों को जन्म दे सकती है। उन्होंने कहा, ‘इसका पूरा होना शिनजियांग के अविकसित हिस्से में व्यापार और आर्थिक विकास को निश्चित रूप से लाभ पहुंचाएगा।’

नॉर्वे भी बनाने जा रहा लंबी सुरंग
चीन को इस सुरंग से आर्थिक लाभ है। लेकिन इसके अलावा यह भू-राजनीतिक दृष्टिकोण से भी चीन के लिए फायदेमंद है। शिनजियांग एक रणनीतिक क्षेत्र है, जिसकी सीमा आठ देशों, जैसे रूस, मंगोलिया, और कजाकिस्तान से लगती है। इस बीच रिकॉर्ड तोड़ने वाली एक और परियोजना ‘रोगफास्ट’ दुनिया की सबसे लंबी और गहरी सड़क सुरंग बनने जा रही है, जिसकी लागत 45 बिलियन डॉलर होगी। यह 25.7 किमी लंबी सुरंग नॉर्वे में रान्डाबर्ग और बोकन के बीच बनेगी, जो 21 घंटे की यात्रा का समय लगभग आधा कर देगी।

Latest articles

सिस्टम से नाराज पार्षद ने खुद उठाया कचरा, तो इधर जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं

भोपाल। राजधानी में मंगलवार को व्यवस्था की दो अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिलीं। एक...

ट्रैफिक सिग्नल पर कार सवार सरकारी वकील पर साधु का जानलेवा हमला, त्रिशूल मारकर किया लहूलुहान

भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना इलाके में सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली...

परमाणु ऊर्जा में भारत की महाशक्ति बनने की ओर कदम: कलपक्कम रिएक्टर हुआ शुरू, बीएचईएल की स्वदेशी तकनीक का दिखा दम

नई दिल्ली/कलपक्कम। भारत ने अपने नागरिक परमाणु कार्यक्रम में एक स्वर्णिम अध्याय लिखते हुए...

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...