8.3 C
London
Tuesday, May 12, 2026
HomeभोपालMP में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, बोलेरो-डंपर की भिड़ंत;...

MP में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, बोलेरो-डंपर की भिड़ंत; 3 घायल

Published on

मुरैना

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। बोलेरो और डंपर की टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। इस घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना देर रात की है। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, नूराबाद थाना इलाके के नेशनल हाईवे 44 पर बीती रात यह भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि बोलेरो गाड़ी से कुछ लोग ग्वालियर से लौट रहे थे। वही पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और इस घटना में मौके पर दो लोगों की मौत हो गई।

सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची ने इस घटना में गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज से पहले ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। इस घटना में कुल 5 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है यह सभी मृतक और घायल व्यक्ति नूराबाद थाना इलाके के बित्तोली गांव के रहने बाले हैं और बीती रात ग्वालियर से वापस अपने घर आ रहे थे। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शवों को नूराबाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और जांच जारी है।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

लाड़ली बहना योजना के 3 साल पूरे: गोटेगांव से CM डॉ. मोहन यादव जारी करेंगे 36वीं किस्त

भोपाल। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ने अपने सफल क्रियान्वयन के तीन वर्ष पूरे कर...

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 101 पुलिस कर्मियों को ‘रुस्तमजी अवार्ड’ से नवाजा, बोले- हर साल दिए जाएंगे पुरस्कार

भोपाल। राजधानी के रविंद्र भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

शादी का झांसा देकर युवती से 6 साल तक किया शारीरिक शोषण, भाजपा के पूर्व विधायक के भतीजे पर एफआईआर दर्ज

भोपाल। जिले के राजगढ़ थाना अंतर्गत भाजपा के पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया के भतीजे...