2.4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeभोपाल'सुधर गए तो गुर्जर कौन कहेगा', लग्जरी कार में लिखा था कैबिनेट...

‘सुधर गए तो गुर्जर कौन कहेगा’, लग्जरी कार में लिखा था कैबिनेट मंत्री, पुलिस ने जब्त कर काट दिया 16 हजार का चालान

Published on

मुरैना

मध्य प्रदेश के चंबल में आपको एक के बाद एक अजीबो गरीब मामले मिल जाएंगे। ऐसा ही एक मामला सामने आया है रविवार को जो इस समय सुर्खियों में है। चंबल अगर आप दोपहिया चार पहिया वाहनों को देखेंगे तो नंबर प्लेट से बड़े अक्षरों में आपको जातिगत या पद के स्लोगन देखने को मिल जाएंगे। ऐसे ही लग्जरी मोड़ीफाई चार पहिया वाहन पुलिस के हाथ लग गई। जिस पर ऐसे स्लोगन लिखे हुए थे जो चर्चाओं में हैं। दरअसल, कोतवाली पुलिस ने कार को जब्त कर 16000 रुपये का चालान किया है।

जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने लग्जरी चार पहिया वाहन को पकड़ा था। सबसे खास बात यह है कि इस कार को पंजाब से खरीद कर मॉडिफाई कराया था। कार के पीछे कैबिनेट मंत्री लिखा मिला, वही टायरों की रबड़ अजीबो गरीब स्लोगन मिले। जिसमें लिखा था कि। सुधर गए तो गुर्जर कौन कहेगा। मेला लगेगा तो गुज्जर आएगा। वहीं कार के शीशे पर ASK यानी कैबिनेट मंत्री ऐदल सिंह कंसाना की गाड़ी का नंबर 0082 भी लिखा था। पुलिस ने गाड़ी को रोककर ड्राइवर से दस्तावेज मांगे तो चालक पुलिस के साथ अभद्रता करने लगा।

चेकिंग के दौरान हुई कार्रवाई
दरअसल, जिले के हनुमान चौराहे पर चेकिंग के दौरान सिटी कोतवाली पुलिस ने एक लग्जरी जीप को रोका। इस गाड़ी को मोडिफाई करके इसमें दूसरी गाड़ी के टायर लगाए गए थे। कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत चालान किया गया है। इस गाड़ी को पकड़ने में एक और कहानी निकलकर सामने आई है, उसमें यह है कि यातायात पुलिस थाने में पदस्थ महिला आरक्षक हनुमान चौराहे पर ड्यूटी पर थी तभी चालक ने गाड़ी को तेजी व लापरवाही से चलाया।

न्यायालय से तय होगा
महिला आरक्षक ने किसी तरह साइड को होकर अपनी जान बचाई। उसके बाद चालक ने महिला आरक्षक से अभद्रता भी की। कुछ ही देर में वहां ड्यूटी कर रहे पुलिस के दो आरक्षक भी मौके पर आ गए और गाड़ी को पकड़कर कोतवाली थाने ले आए। उसके बाद पुलिस ने गाड़ी का चालान काट दिया। थाना प्रभारी आलोक परिहार का कहना हैं कि गाड़ी को चेकिंग के दौरान हनुमान चौराहे से पकड़ा गया है। गाड़ी मालिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत चालान किया है। राशि कितनी जमा होगी, यह न्यायालय से तय होगा।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

लाड़ली बहना योजना के 3 साल पूरे: गोटेगांव से CM डॉ. मोहन यादव जारी करेंगे 36वीं किस्त

भोपाल। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ने अपने सफल क्रियान्वयन के तीन वर्ष पूरे कर...

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 101 पुलिस कर्मियों को ‘रुस्तमजी अवार्ड’ से नवाजा, बोले- हर साल दिए जाएंगे पुरस्कार

भोपाल। राजधानी के रविंद्र भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

शादी का झांसा देकर युवती से 6 साल तक किया शारीरिक शोषण, भाजपा के पूर्व विधायक के भतीजे पर एफआईआर दर्ज

भोपाल। जिले के राजगढ़ थाना अंतर्गत भाजपा के पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया के भतीजे...