10.7 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान समेत 20 से ज्यादा देश मिलकर बनाएंगे 'मुस्लिम नाटो', भारत पर...

पाकिस्तान समेत 20 से ज्यादा देश मिलकर बनाएंगे ‘मुस्लिम नाटो’, भारत पर क्या होगा असर?

Published on

नई दिल्ली,

करीब 9 साल पहले दिसंबर 2015 में इस्लामिक मिलिट्री काउंटर टेरेरिज्म कोलिशन (IMCTC) नाम की संस्था बनाई गई थी. आतंकवाद के खिलाफ एशिया और अफ्रीका के 42 मुस्लिम देशों ने इसे बनाया. आज भी एक्टिव है ये संस्था. लेकिन ऐसा लग रहा है कि अब एक नई संस्था बनने जा रही है, जिसका नाम होगा इस्लामिक नाटो और मुस्लिम नाटो .

अभी ये पुख्ता तौर पर सामने नहीं आया है कि इस समूह में कितने देश होंगे. क्या IMCTC की तरह 42 देश होंगे. या उससे कम. लेकिन एक अनुमान के अनुसार इसमें एशिया और अफ्रीका के 25 देश तो रहेंगे ही. अब इस नए समूह के कोर मेंबर की बात करें तो इसमें… सऊदी अरब, पाकिस्तान, तुर्की, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन, बहरीन, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और मलेशिया होंगे.

इनका साथ देने वाले प्रमुख पार्टनर देश हो सकते हैं- इंडोनेशिया, ईरान, इराक, ओमान, कतर, कुवैत, मोरक्को, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया और लीबिया. साथ में ये पांच देश और जुड़ सकते हैं, वो भी एसोसिएट सदस्यों के तौर पर. ये हैं- अजरबैजान, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और ब्रुनेई. कुल मिलाकर 25.

इस समूह का मुख्य मकसद क्या होगा?
ये मुस्लिम देश मिलकर नाटो की तरह आतंकवाद रोधी ऑपरेशंस करेंगे. एकदूसरे की मदद से अपनी मिलिट्री को मॉडर्न बनाएंगे. डिफेंस पार्टनरशिप और कॉपरेशन करेंगे. खुफिया जानकारियां शेयर करेंगे. मुस्लिम देशों की आंतरिक स्थिरता के लिए बाहरी मुश्किलों से लड़ेंगे. उन्हें दूर करेंगे. इस्लामिक एकजुटता को बढ़ावा देंगे.

भारत को किस तरह से प्रभावित कर सकता है ये समूह
तनाव बढ़ेगा… इस्लामिक नाटो की वजह से भारत और मुस्लिम बहुल देशों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका है. खासतौर से पाकिस्तान, बांग्लादेश.

स्थानीय संतुलन… ये समूह पाकिस्तान और बांग्लादेश की मदद करके भारतीय प्रायद्वीप की स्थानीय राजनीतिक, कूटनीतिक और रणनीतिक संतुलन को बिगाड़ने का प्रयास कर सकता है. आतंकवाद को बढ़ावा मिलेगा.

कश्मीर मुद्दा… इस्लामिक नाटो कश्मीर विवाद को बढ़ा सकता है. भारत के ऊपर दबाव बनाने का प्रयास कर सकता है. ताकि यह मुद्दा पाकिस्तान के पक्ष में जाए.

सुरक्षा को खतरा… इस समूह के बनने से पाकिस्तान को मजबूती मिलेगी. जिससे सीमा पर सुरक्षा को लेकर दिक्कत आ सकती है. यही परेशानी बांग्लादेश से भी खड़ी हो सकती है.

अलग-थलग भारत… अगर इस्लामिक नाटो की ताकत बढ़ती है तो भारतीय प्रायद्वीप या दक्षिण एशिया में भारत एकदम से अलग-थलग पड़ सकता है.

Latest articles

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

मैनिट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल भी बनेगी— निगम परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

भोपाल।शहर के मैनिट चौराहे का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यहां एक बाउंड्रीवाल भी बनाई...

मंत्री व महापौर ने किया नेत्र ज्योति यज्ञ का शुभारंभ

भोपाल।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर व महापौर मालती राय ने रविवार...

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

More like this

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...

ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसा, भारतीय महिला की मौत

मेलबर्न।ऑस्ट्रेलिया में तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रही भारतीय महिला को टक्कर मार...