11 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअंजू संग शादी के लिए तैयार है नसरुल्ला, बच्चों को भी साथ...

अंजू संग शादी के लिए तैयार है नसरुल्ला, बच्चों को भी साथ रखने को राजी

Published on

भिवाड़ी,

भारत के राजस्थान से पाकिस्तान पहुंची अंजू के दोस्त नसरुल्ला ने बताया कि वो उससे शादी करने को राजी है. लेकिन अंजू चाहेगी तभी वो उससे शादी करेगा. फिलहाल उनका शादी का कोई प्लान नहीं है. अंजू का वीजा 20 अगस्त को एक्सपायर हो रहा है. वो उससे पहले भारत लौट जाएगी. नसरुल्ला ने अंजू को लेकर और भी बातें सामने रखीं.

‘राजस्थान तक’ के ललित यादव ने पाकिस्तानी नसरुल्ला से बात की. जिसमें नसरुल्ला ने बताया कि वो अंजू को फेसबुक के जरिए साल 2019 से जानता है. दोनों के बीच बहुत अच्छी दोस्ती है. वो अंजू को प्यार करता है और शादी भी करना चाहता है. अंजू के लिए वो भारत भी आने को राजी है. उसे पता है कि अंजू शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. फिर भी वो अंजू से शादी करने को तैयार है, अगर अंजू चाहेगी तो. अंजू अगर उससे शादी नहीं करना चाहती तो वो उसमें भी खुश है.

‘अंजू के बच्चों को भी अपनाने को तैयार’
नसरुल्ला ने आगे बताया कि उसने अंजू को पाकिस्तान की कई जगह घुमाया है. अंजू को पाकिस्तान काफी पंसद आया. वो बिल्कुल सेफ है. पुलिस ने उसे सिक्योरिटी भी दी है. वीजा एक्सपायर होने से पहले ही अंजू भारत लौट जाएगी.अंजू के दोस्त ने कहा, ”मैं जानता हूं कि अंजू के दो बच्चे हैं. मुझे उससे कोई दिक्कत नहीं. मैं उन्हें भी अपनाने को तैयार हूं. अंजू जहां चाहेगी मैं उसके साथ वहीं रहने को तैयार हूं. चाहे वो पाकिस्तान हो, भारत हो या फिर कोई और जगह.”

इसी के साथ नसरुल्ला ने कहा, ”अंजू इन दिनों मेरे ही घर में है. यहां वो मेरी मां और बहनों के साथ अलग कमरे में रह रही है. मैंने ही उसका वीजा बनवाने में मदद भी की थी. जो लोग कह रहे हैं कि अंजू और मैं सगाई करने वाले हैं तो ये बिल्कुल गलत है. हमारा फिलहाल शादी का कोई इरादा नहीं है. अभी वो सिर्फ घूमने के इरादे से यहां आई है. इसलिए उसके बारे में गलत अफवाह न फैलाई जाए.”

20 अगस्त से पहले भारत लौटेगी अंजू
इसी बीच पाकिस्तान पुलिस के हवाले से पता चला है कि नसरुल्ला ने एक एफिडेविट बनाकर उन्हें दिया है. नसरुल्ला द्वारा दिए गए एफिडेविट के मुताबिक, उनकी (अंजू और नसरुल्ला) दोस्ती में कोई प्रेम संबंध नहीं है और अंजू 20 अगस्त से पहले भारत लौट जाएगी. हलफनामे में यह भी कहा गया है कि वह अपर डीर जिले से बाहर नहीं जाएगी.

अपर डीर डिस्ट्रिक्ट पुलिस ऑफिसर (डीपीओ) मुश्ताक खान ने कहा, वह अपने वीजा दस्तावेजों के अनुसार निश्चित रूप से 20 अगस्त तक वापस जाएगी. खान ने रविवार को अपने ऑफिस में अंजू का साक्षात्कार लिया और उसके यात्रा दस्तावेजों की जांच की, जिसके आधार पर उसे अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया.वहीं, नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायोग से भेजे गए आंतरिक मंत्रालय के एक आधिकारिक दस्तावेज के मुताबिक, अंजू को 30 दिन का वीजा देने का निर्णय लिया गया है, जो केवल अपर डीर के लिए वैध है.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...