8.6 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयनेपाल का नए नोट पर विवादित नक्शा छापने का फैसला, चीन की...

नेपाल का नए नोट पर विवादित नक्शा छापने का फैसला, चीन की कंपनी करेगी प्रिंट, भारत से तनाव बढ़ने की आशंका

Published on

नई दिल्ली

नेपाल की केपी शर्मा ओली की सरकार ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने एक नया नोट छापने का फैसला किया है, जिस पर नेपाल का नया नक्शा होगा। इस नक्शे में भारत के तीन इलाके – लिंपियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को नेपाल का हिस्सा बताया गया है। यह नक्शा 2020 में जारी किया गया था और तब से भारत-नेपाल के रिश्तों में तनाव बना हुआ है। भारत का कहना है कि ये तीनों इलाके उसके हैं।

नया नोट छापने से जुड़ा है मामला
नया नोट नेपाल राष्ट्र बैंक (NRB) जारी करेगा। यह 100 रुपये का नोट होगा। नोट छापने का ठेका एक चीनी कंपनी चाइना बैंकनोट प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन को दिया गया है। कंपनी 30 करोड़ नोट छापेगी। इसके लिए उसे 89.9 लाख डॉलर मिलेंगे। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ओली सरकार राष्ट्रवाद की राजनीति खेल रही है। वह इस मुद्दे का इस्तेमाल भारत के खिलाफ लोगों को भड़काने के लिए कर रही है।

नोट पर विवादित नक्शे को लेकर विवाद
भारत ने पहले ही कह दिया है कि नेपाल के दावे मनगढ़ंत हैं और वह उन्हें बिल्कुल भी स्वीकार नहीं करेगा। 2020 में जब नेपाल ने नया नक्शा जारी किया था, तब भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। भारत ने इसे एकतरफा कार्रवाई बताया था और नेपाल को चेतावनी दी थी कि इस तरह के कृत्रिम विस्तार स्वीकार्य नहीं होंगे।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की खरी-खरी
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि हमारा रुख बेहद स्पष्ट है। हम नेपाल के साथ एक स्थापित मंच के माध्यम से अपने सीमा मामलों पर चर्चा कर रहे हैं। इस बीच, उन्होंने अपनी तरफ से कुछ एकतरफा कदम उठाए हैं, लेकिन अपनी तरफ से कुछ करके, वे हमारे बीच की स्थिति या जमीनी हकीकत को बदलने वाले नहीं हैं। नेपाल की सीमा भारत के पांच राज्यों – सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से लगती है। सीमा की कुल लंबाई 1,751 किलोमीटर से ज्यादा है।

नए विवाद से बिगड़ सकते हैं रिश्ते
लिंपियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी पश्चिमी नेपाल में उत्तराखंड से लगे हुए हैं। नए नोट को लेकर भारत की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि इससे दोनों देशों के रिश्तों में और खटास आ सकती है। यह मामला पहले से ही दोनों देशों के बीच एक बड़ा विवाद बना हुआ है। नए नोट से इस विवाद को और हवा मिलने की आशंका है।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...

ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसा, भारतीय महिला की मौत

मेलबर्न।ऑस्ट्रेलिया में तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रही भारतीय महिला को टक्कर मार...