10.5 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयगाजा के 'शैतान' का The End, हमास ने पहली बार कबूला, मारा...

गाजा के ‘शैतान’ का The End, हमास ने पहली बार कबूला, मारा गया टॉप कमांडर मोहम्मद दीफ

Published on

इजरायल

हमास ने पहली बार संगठन के मिलिट्री विंग अल कासिम ब्रिगेड के मुखिया मोहम्मद दीफ के मारे जाने की बात स्वीकार की है। अरबी अखबार अशरक अल-अवसत ने हमास के सूत्रों के हवाले से बताया है कि गाजा के लादेन कहे जाने वाले दीफ की हत्या हो चुकी है। इजरायल ने महीनों पहले मोहम्मद दीफ के मारे जाने की पुष्टि कर दी थी। अरबी स्रोत के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि गाजा पट्टी के अंदर और बाहर समूह के नेतृत्व को दीफ की हत्या की पुष्टि करने वाले नए संकेत मिले हैं।

इजरायल ने जुलाई में की थी हत्या
इजरायली सेना (IDF) ने इसी साल जुलाई में घोषणा की थी कि उन्होंने खान यूनिस के पास अल-मवासी इलाके में एक हमले में दीफ को मार गिराया है, लेकिन हमास ने इस बात से इनकार किया था कि वह मारा गया है। अब हमास सूत्रों ने अशरक अल-अवसत को बताया कि दीफ के आसपास के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इजरायली अभियान में निशाना बनाए जाने के बाद से दीफ के साथ संपर्क टूट गया था।

दीफ का मिला था आधा शरीर
सूत्रों ने कहा कि दीफ के आसपास के अधिकारियों ने एक लिखित संदेश दिया जिसमें पुष्टि की गई कि उसके साथ संपर्क टूट गया था। यह भी बताया गया कि 13 जुलाई को उस पर हुए हमले के कुछ दिनों बाद लक्ष्य के स्थान पर एक व्यक्ति का आधा शरीर पाया गया था। इसके बारे में अशरक अल-अवसत की रिपोर्ट का दावा है कि वह मोहम्मद दीफ का हो सकता है।

अरबी न्यूज आउटलेट के अनुसार, कथित शव को कई घंटों तक रखा गया था। कब्रिस्तान में दफनाए जाने से पहले उसके सैंपल लिए गए थे। हमास सूत्रों ने बताया कि सैंपल के आधार पर दीफ की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार लोगों ने पुष्टि की कि आधा मिला शरीर उसी का था। हालांकि, परिवार के कुछ करीबियों ने हत्या को लेकर संदेह जारी किया था। हालांकि, लंबे समय तक संपर्क न होने के बाद समूह को यकीन हो गया वह मारा जा चुका है।

लीक हुई थी लोकेशन
हमास ने दो संदिग्धों की जांच की थी, जिन्होंने कथित तौर पर दीफ की लोकेशन इजरायल को लीक की थी। सूत्रों ने बताया कि हमास ने दो लोगों की भी जांच की। रिपोर्ट ने उन्हें मेल मैसेंजर कहा गया था। पहला संदिग्ध राफा का रहने वाला है, जो अल-कासिम ब्रिगेड के नेताओं के बीच संदेश पहुंचाता था। कथित तौर पर उसके साथ दूसरा संदिग्ध भी था, जो अल कासिम की खान यूनिस शाखा के प्रमुख राफा सलामा को सीधे संदेश पहुंचाता था। सलामा जुलाई में दीफ के साथ मारा गया था। सूत्रों ने अशरक अल-अवसत को सलामा की मौत की पुष्टि की। उसे शहर के एक कब्रिस्तान में दफनाया गया था।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...

ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसा, भारतीय महिला की मौत

मेलबर्न।ऑस्ट्रेलिया में तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रही भारतीय महिला को टक्कर मार...