4.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeभारत की राह में यह रोड़ा कौन? बेलगाम छोड़ा तो बढ़ेगा खतरा,...

भारत की राह में यह रोड़ा कौन? बेलगाम छोड़ा तो बढ़ेगा खतरा, सब किए कराए पर फिर जाएगा पानी

Published on

नई दिल्‍ली:

भारत की तरक्‍की की राह में महंगाई बहुत बड़ा खतरा बनती दिख रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर महंगाई को कंट्रोल नहीं किया गया तो अर्थव्यवस्था को नुकसान हो सकता है। डिप्टी गवर्नर माइकल डी पात्रा की अगुआई में आरबीआई के रिसर्चर्स ने यह रिपोर्ट तैयार की है। इसके मुताबिक, त्‍योहारों के सीजन की मांग और कृषि क्षेत्र में सुधार ने भारतीय अर्थव्यवस्था को दूसरी तिमाही में आई सुस्ती से उबारने में मदद की है। लेकिन, महंगाई शहरों में लोगों की खरीदारी और कंपनियों की कमाई और निवेश को प्रभावित कर रही है। अगर इसे बेलगाम छोड़ दिया गया तो यह असली अर्थव्यवस्था, खासकर उद्योग और निर्यात की संभावनाओं को कमजोर कर सकती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आरबीआई ग्रोथ के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मूल्य स्थिरता के अपने लक्ष्य के साथ अडिग है। वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के अपने मुख्य काम को भी ध्यान में रखा जा रहा है।

तेजी से बढ़ रही है खुदरा महंगाई
अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर 14 महीने के सबसे ऊंचे स्तर 6.21% पर पहुंच गई। यह सितंबर में 5.49% थी। इसके बाद ब्याज दरों में तत्काल कटौती की उम्मीदें कम हो गई हैं। जबकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चाहती हैं कि ब्याज दरें बहुत ज्‍यादा किफायती हों।

RBI के रिसर्चर्स ने बताया कि विकसित देशों में जहां ब्याज दरें घटाने की गुंजाइश है। वहीं, उभरते बाजारों के केंद्रीय बैंकों को वैश्विक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते नीतिगत प्रतिक्रियाओं में अंतर आ रहा है।

हालांकि, अर्थव्यवस्था की स्थिति पर रिपोर्ट में मध्यम अवधि के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण पेश किया गया है। यह मजबूत मैक्रो-आर्थिक आधार पर टिका है। रिपोर्ट में यह बात तब कही गई है जब भारतीय बाजारों से रिकॉर्ड डॉलर की निकासी ने रुपये को नए निचले स्तर पर धकेल दिया है और छह हफ्त्तों में विदेशी मुद्रा भंडार में लगभग 30 अरब डॉलर की कमी आई है।

खरीफ खाद्यान्नों और रबी की फसल के रिकॉर्ड उत्पादन अनुमान से भविष्य में कृषि आय और ग्रामीण मांग में तेजी आने की उम्मीद है। 2024-25 की दूसरी तिमाही में देखी गई सुस्ती अब पीछे छूट गई है क्योंकि निजी खपत फिर से घरेलू मांग बढ़ी है। तीसरी तिमाही में त्योहारों के खर्च से वास्तविक गतिविधियों में तेजी आई है।

व‍िदेशी न‍िवेशकों की ब‍िकवाली ने टेंशन बढ़ाई
RBI ने यह स्पष्ट किया कि रिपोर्ट में व्यक्त विचार लेखकों के अपने हैं। रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू वित्तीय बाजारों में सुधार हो रहा है। अमेरिकी डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है और लगातार पूंजी निकासी से शेयर बाजार दबाव में हैं। हालांकि, रुपये ने अपने एशियाई समकक्षों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। अक्टूबर में केवल 0.3% की गिरावट के साथ सबसे कम अस्थिर रहा।

भारत में चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान 42 अरब डॉलर का FDI प्रवाह आया। जबकि एक साल पहले इसी अवधि में 33.5 अरब डॉलर का FDI आया था। हालांकि, शेयर बाजार में गिरावट 2024 के सितंबर के अंत से 14 नवंबर तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की ओर से शेयरों में लगभग 1.2 लाख करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी का नतीजा थी। यह अब तक की सबसे बड़ी निकासी है। हालांकि, आरबीआई के शोधकर्ताओं ने बताया कि कुल बाजार पूंजीकरण के संबंध में एफपीआई की निकासी को देखते हुए निकासी का यह दौर पिछले मामलों की तुलना में अभी भी कम है।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...