12 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकराची में किस-किस से मिली सीमा हैदर? हुआ ये बड़ा खुलासा, गहराया...

कराची में किस-किस से मिली सीमा हैदर? हुआ ये बड़ा खुलासा, गहराया जासूसी का शक

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तानी सीमा हैदर अपने प्रेमी सचिन मीणा से मिलने तीन देशों की सरहद लांघ कर गैरकानूनी तरीके से भारत पहुंची। सीमा हैदर सुरक्षा एजेंसी की कड़ी निगरानी में है। सुरक्षा एजेंसी इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि कहीं सीमा हैदर पाकिस्तानी जासूस तो नहीं है। यूपी एटीएस और आईबी की टीम सीमा हैदर से लगातार पूछताछ कर रही हैं। सुरक्षा एजेंसियों को सीमा हैदर के पाकिस्तानी जासूस होने का शक बना हुआ है। आईबी सीमा हैदर के कराची कनेक्शन का पता लगाने में लगी हुई है। हाल ही में हुए पूछताछ में सीमा हैदर ने बताया कि वो अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के बिना तकरीबन चार साल से रह रही थी। सीमा हैदर के इसी बयान से पूरे मामले में नई थ्योरी सामने आई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीमा हैदर कुछ सवालों का गोलमोल जवाब दें रही है। इसके कारण सीमा हैदर पर जांच एजेंसियों का शक गहराता जा रहा है।

सीमा हैदर का कराची कनेक्शन
सीमा हैदर ने जांच एजेंसी को बताया कि वह पाकिस्तान के अलग-अलग इलाकों में रही थी। आईबी को जानकारी मिली है कि सीमा हैदर पिछले काफी समय से सिंध प्रांत की राजधानी कराची में रह रही थी। बता दें कि कराची पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर है और यहीं से सीमा हैदर फ्लाइट लेकर सऊदी अरब होते हुए नेपाल के रास्ते भारत पहुंची थी। सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि सीमा हैदर कराची में किस जगह और किसके साथ रहती थी। सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर के दावे के मुताबिक वह साल 2019 तक कराची में टाइल्स लगाने का काम करता था और बाद में वह काम करने सऊदी अरब चला गया। सीमा हैदर कराची में कई लोगों से मिली थी और वह कई जगह गई भी थी। वहीं जांच एजेंसी सीमा हैदर के दिए हुए जवाब से असंतुष्ट है।

कराची में किसके संपर्क में थी सीमा?
सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी सीमा हैदर से उसके सिंध में रुकने और किन लोगों के संपर्क में थी इसका पता लगाना चाहती है। सीमा हैदर इन सवालों का गोलमोल जवाब दे रही है। सीमा अपना बयान बार-बार बदल रही है। जांच एजेंसी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं सीमा हैदर आईएसआई द्वारा प्लांट की गई जासूस तो नहीं है। सीमा पर शक गहराने का एक कारण यह भी है कि वह गुलाम हैदर के बिना कराची में तकरीबन चार साल तक कैसे और कहां रही थी। बता दें कि सीमा हैदर का मायका और ससुराल दोनों सिंध प्रांत में ही है फिर भी सीमा हैदर कराची में अकेले क्यों रहती थी? इसका जवाब सीमा हैदर नहीं दे पा रही है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...