4.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeहेल्थपिपलानी क्षेत्र में ब्लू व्हेल गेम का टास्क पूरा नहीं हुआ तो...

पिपलानी क्षेत्र में ब्लू व्हेल गेम का टास्क पूरा नहीं हुआ तो 8वीं के छात्र ने फंदा कसकर दे दी जान

Published on

भोपाल

पिपलानी थाना क्षेत्र में श्रीराम कॉलोनी के छत्रसाल नगर निवासी 8वीं कक्षा के 14 वर्षीय छात्र ने फंदा कसकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र को ऑनलाइन ब्लू व्हेल गेम खेलने की लत थी। घटना के समय वह घर में अकेला था। पिपलानी पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अंश साहू पुत्र नितिन साहू के रूप में हुई है। अंश के माता-पिता एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं।

उसका ननिहाल भी छत्रसाल नगर में ही स्थित है। हाल ही अंश के नाना का निधन हुआ था। सोमवार को उनकी तेरहवीं का कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए परिवार के सभी सदस्य ननिहाल गए थे, जबकि अंश घर पर ही रुक गया था। दोपहर में जब परिजन उसे लेने घर पहुंचे, तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो रिश्तेदारों और पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला तो अंदर अंश फंदे से लटका हुआ था।

परिजन तुरंत उसे नीचे उतारकर निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रतिबंध के बावजूद चल रहे हैं जानलेवा गेम्स सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि अंश ऑनलाइन ब्लू व्हेल गेम खेलता था। आशंका है कि गेम से जुड़े किसी टास्क के प्रभाव में आकर उसने यह कदम उठाया हो, हालांकि, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

यह घटना एक बार फिर बच्चों में ऑनलाइन गेमिंग, खासकर खतरनाक चैलेंज आधारित गेम्स के प्रति बढ़ती लत और उसके गंभीर परिणामों को लेकर चिंता खड़ी करती है। केंद्र सरकार द्वारा पहले इस तरह के कई ऑनलाइन खेलों को प्रतिबंधित किया जा चुका है, लेकिन दूसरे-दूसरे नाम से खतरनाक खेल अभी भी चल रहे हैं।

Read Also :- दूषित पेयजल से 21 मौतों के विरोध में इंदौर में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’, उमड़ा जनसैलाब

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this