21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeहेल्थWorld Mosquito Day: जानें मच्छरों से फैलने वाली 7 सबसे खतरनाक बीमारियां...

World Mosquito Day: जानें मच्छरों से फैलने वाली 7 सबसे खतरनाक बीमारियां और उनसे बचाव के तरीके

Published on

World Mosquito Day: हर साल 20 अगस्त को ‘विश्व मच्छर दिवस’ (World Mosquito Day) मनाया जाता है. इस दिन का उद्देश्य लोगों को मच्छरों से फैलने वाली खतरनाक बीमारियों के प्रति जागरूक करना है. मच्छर शायद ही दुनिया का कोई ऐसा जीव हो, जो सबसे ज्यादा परेशान करता हो. मच्छरों का मौसम आते ही ये गलियों से लेकर घरों के कोनों तक हर जगह परेशान करते हैं. ये आपको बीमार करते हैं और इनके काटने से दिन भर खुजली होती रहती है.

मच्छरों से होने वाली खतरनाक बीमारियां

डब्ल्यूएचओ (WHO) की रिपोर्ट के अनुसार, मच्छरों से होने वाली बीमारियों को वेक्टर जनित रोग (Vector Borne Diseases) कहते हैं. यह एक संक्रामक रोग है जिससे हर साल दुनिया भर में 7,00,000 से अधिक मौतें होती हैं. इनमें सबसे तेजी से फैलने वाला बुखार मलेरिया है. मलेरिया से हर साल 608,000 से अधिक मौतें होती हैं, जिनमें 5 साल से कम उम्र के बच्चे भी शामिल हैं. डेंगू भी एक ऐसा बुखार है जो 132 देशों में लोगों को प्रभावित करता है. डेंगू से हर साल लगभग 40,000 मौतें होती हैं. इसके अलावा, चिकनगुनिया, जीका बुखार, पीला बुखार (Yellow Fever), वेस्ट नाइल बुखार (West Nile Fever), जापानी एन्सेफेलाइटिस और ओरोपाउचे बुखार (Oropouche Fever) भी मच्छरों से होने वाली बीमारियां हैं.

कौन सा बुखार सबसे गंभीर है?

मच्छरों से होने वाले दो तरह के बुखार सबसे गंभीर होते हैं – पहला डेंगू और दूसरा मलेरिया.

  • डेंगू एडीज इजिप्टी (Aedes aegypti) मच्छर से होता है. इसके लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द शामिल हैं.
  • मलेरिया एनोफिलीज (Anopheles) मच्छर से होता है. इसके लक्षण बुखार, ठंड लगना, पसीना आना, उल्टी, सिरदर्द और थकान हैं. यदि मलेरिया का समय पर इलाज न किया जाए, तो यह गंभीर रूप ले सकता है.
  • चिकनगुनिया भी एडीज मच्छरों से होने वाला बुखार है. इसमें मरीज को तेज बुखार, जोड़ों में दर्द, सिरदर्द, त्वचा पर चकत्ते हो जाते हैं. इस बीमारी की गंभीरता यह है कि जोड़ों का दर्द महीनों तक रह सकता है.

मच्छरों से बचाव कैसे होगा?

मैक्स हेल्थकेयर की रिपोर्ट के अनुसार, मच्छरों से बचने के लिए हमें सबसे पहले उन्हें पनपने से रोकना होगा. इसके लिए:

  • खाली जगहों पर पानी न भरने दें.
  • खासकर बरसात के मौसम में पूरी बाजू के कपड़े पहनें.
  • मच्छर भगाने वाले स्प्रे का उपयोग करें.
  • मच्छरदानी लगाकर सोएं.
  • शाम को अपने घर की खिड़कियां और दरवाजे सही समय पर बंद कर दें.

यह भी पढ़िए: बाबूलाल गौर कॉलेज में सेमीनार का आयोजन

मच्छरों को दूर रखने के घरेलू उपाय

मच्छरों के आतंक को घर से कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय भी अपनाए जा सकते हैं:

  • नीम का तेल और पानी मिलाकर घर में स्प्रे करें.
  • नींबू और नारियल तेल का घोल बनाकर भी घर में छिड़काव कर सकते हैं.
  • घर के बाहर तुलसी का पौधा लगाएं.
  • आप घर में कपूर की गोलियां जला सकते हैं.
  • लैवेंडर तेल, टी ट्री ऑयल और नींबू तेल की बूंदों को डिफ्यूजर में डालकर घर में फैला सकते हैं.

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

लू और भीषण गर्मी से करना है तौबा तो पीएं पुदीना-सत्तू का शरबत, जानें इसे बनाने का आसान तरीका?

गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड और अंदर से ठंडा रखना और लू...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...