7.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यवोटर आईडी कार्ड खो गया या नहीं मिला तो परेशान न हों,...

वोटर आईडी कार्ड खो गया या नहीं मिला तो परेशान न हों, बस इन स्टेप को करे फॉलो

Published on

लखनऊ:

19 अप्रैल से 1 जून तक अलग-अलग सात चरणों में मतदान होना है। यूपी लोकसभा सीट के लिहाज से बेहद अहम राज्य हैं। इसको साधने के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोटिंग होनी है। वोटिंग करने के लिए सबसे अहम है कि आपके पास वोटर आईडी कार्ड होना चाहिए, लेकिन अगर वोटर आईडी कार्ड नहीं है या कहीं खो गया है, जिसकी वजह से आप सोच रहे हैं कि वोट कैसे डालने जाए तो आप परेशान मत होइए।

हम आपको ऑनलाइन वोटर आईडी डाउनलोड करने के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जिसको डाउनलोड करके आप वोट डाल कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें, इसके लिए आपको सबसे पहले गूगल पर जाकर voters.eci.gov.in पर मतदाता सेवा पोर्टल पर जाएं। इसका पेज खुलते ही आपके सामने कई ऑप्शन आ जाएंगे। इसके एक ऑप्शन E-EPIC डाउनलोड करने का ऑप्शन आएगा। जिस पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपके सामने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल या EPIC नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरने के बाद रिक्वेस्ट ओटीपी पर क्लिक करना है। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे भरने के बाद वेरीफाई ऐंड लॉगइन पर क्लिक करना होगा। लॉगइन करने के बाद आपको EPIC नंबर और राज्य सेलेक्ट करना होगा और सर्च पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको डाउनलोड EPIC पर क्लिक करना है। जिसके बाद आपके फोन में PDF फॉर्मेट में डिजिटल वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।

इसके अलावा नाम, नंबर की मदद से वोटर आईडी कार्ड खोज सकते हैं। इसके लिए फिर से electoralsearch.eci.gov.in पर जाएं। आप अपना नाम, आयु और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जैसे विवरण दर्ज करके खोज सकते हैं। वैकल्पिक रूप से आप अपना मतदाता पहचान पत्र विवरण खोजने के लिए अपना EPIC नंबर दर्ज कर सकते हैं।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...