13.4 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यविरोध हुआ तो महेश शर्मा के सुर बदले, कहा-श्रीकांत त्यागी के परिवार...

विरोध हुआ तो महेश शर्मा के सुर बदले, कहा-श्रीकांत त्यागी के परिवार के साथ मेरी सहानुभूति!

Published on

नोएडा

गौतमबुद्धनगर से सांसद डॉ. महेश शर्मा श्रीकांत त्यागी प्रकरण में घिर गए हैं। उन्होंने इस मामले में अब पत्र लिखकर सफाई दी है। दरअसल, गालीबाज कथित नेता श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के बाद सांसद महेश शर्मा के खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा है। इसमें उन्हें त्यागी समाज का विरोध करने वाले नेता के रूप में पेश किया जा रहा है। इस मामले में महेश शर्मा ने जनता के नाम ओपन लेटर जारी कर साफ किया है कि त्यागी समाज हमेशा हमारा समर्थक रहा है और इस मामले में एक अपराधी को बचाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने इसके लिए एक स्थानीय राजनेता और अधिकारी के संरक्षण में चल रहे लोकल यूट्यूब चैनल को जिम्मेदार ठहराया है।

डॉ. महेश शर्मा ने जनता के नाम लिखे पत्र में कहा है कि अलग-अलग संस्थाओं के लेटर पैड पर एक ही व्यक्ति, एक ही पेन, एक ही लिखावट देखी जा सकती है। इससे साफ होता है कि कुछ लोग इस मामले में विशेष रुचि ले रहे हैं। स्थिति को खराब करने की कोशिश की जा रही है। ये लोग पार्टी को बदनाम कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही सख्त कानून व्यवस्था पर भी प्रश्न चिह्न लगा रहे हैं। इस विषय की जांच की मांग सांसद ने की है। उन्होंने कहा कि अपराधी और पीड़ित को किसी धर्म या जाति से जोड़कर देखना उचित नहीं है। उन्होंने साफ किया कि हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष, जाति या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है।

आखिर कौन कर रहा है सांसद को बदनाम
सांसद का पत्र सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि आखिर वह कौन नेता और अधिकारी है, जो सांसद को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। गालीबाज श्रीकांत त्यागी का समर्थन कर किसे फायदा होगा? इन मसलों पर अब चर्चा शुरू हो गई है। क्या वह नेता भाजपा का है? या फिर विपक्षी दलों की ओर से सांसद को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। जिस प्रकार से सांसद ने एक ही पेन और एक ही व्यक्ति की लिखावट का जिक्र करते हुए जनता के बीच उन आरोप वाले पत्रों को जारी किया है, इससे साफ है कि साजिश को लेकर वे काफी परेशान हैं। पूरे मामले की जांच की मांग पर देखना होगा कि नोएडा पुलिस की ओर से किस प्रकार का ऐक्शन लिया जाता है।

सांसद की पहल पर बढ़ा है मामला
सांसद महेश शर्मा 7 अगस्त को नोएडा के ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में बवाल के बाद लोगों के आक्रोश को देखते हुए पहुंचे थे। उन्होंने अपर गृह सचिव को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद डीएम और पुलिस कमिश्नर घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय विधायक पंकज सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। पूरे मामले में शिकायत के आधार पर श्रीकांत त्यागी की मेरठ से गिरफ्तारी हुई। वायरल वीडियो में श्रीकांत त्यागी ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में रहने वाली महिला से गाली-गलौच करता दिखा था। पुलिस ने गालीबाज श्रीकांत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके बाद से सांसद के खिलाफ एक माहौल बनाने की कोशिश हो रही है। अब उन्होंने इसका जवाब दिया है।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

स्टार्टअप्स को सम्मानित करते हुए बोले सीएम भगवंत मान, ‘आम आदमी पार्टी भी एक राजनीतिक स्टार्टअप’

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं...