19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedGoogle की कर्मचारियों को चेतावनी- सुधारें अपना परफॉरमेंस, वर्ना चली जाएगी नौकरी

Google की कर्मचारियों को चेतावनी- सुधारें अपना परफॉरमेंस, वर्ना चली जाएगी नौकरी

Published on

नई दिल्ली,

दुनिया में आर्थिक मंदी का साया लगातार बढ़ता जा रहा है. इसका असर अमेरिका से लेकर चीन तक देखने को मिला, जब कई बड़ी कंपनियों ने अपने हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया. अब गूगल  भी इसकी जद में आता दिख रहा है. इस बड़ी टेक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को छंटनी के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है.

प्रदर्शन सुधारें या छंटनी को रहें तैयार
गूगल के एग्जिक्यूटिव्स  ने अपने कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अपने प्रदर्शन में सुधार करें या फिर नौकरी छोड़ने के लिए तैयार रहें. कंपनी ने कहा कि कर्मचारियों का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहने पर जल्द छंटनी (Layoff) का फैसला लिया जा सकता है.

गूगल की सेल्स टीम को आया मैसेज
बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल के क्लाउड सेल्स प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों को साफ शब्दों में हिदायत दी गई है. सीनियर लीडरशिप की ओर से सेल्स टीम को भेजे एक गए एक मैसेज में कहा गया है कि अगर तीसरी तिमाही के नतीजे उम्मीदों के विपरीत रहते हैं, तो नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं.

नौकरी जाने की चिंता बढ़ी
टॉप लीडरशिप के इस फरमान के बाद कर्मचारियों में डर और चिंता बढ़ गई है. रिपोर्ट में कहा गया कि गूगल ने बिना किसी घोषणा के इस महीने भी नई भर्तियों पर अपनी रोक को जारी रखा हुआ है. उस पर अब कंपनी ने बड़े स्तर पर छंटनी की चेतावनी जारी कर कर्मचारियों की चिंता को और भी बढ़ा दिया है.

सुंदर पिचाई ने दिए थे संकेत
अल्फाबेट और गूगल के सीईओ भारतवंशी सुंदर पिचाई  ने पिछले महीने कर्मचारियों के साथ की गई बैठक में वैश्विक मंदी की चुनौतियों को लेकर आगाह किया था. उन्होंने कहा था कि आर्थिक चुनौतियों के बीच उत्पादकता बढ़ाने की जरूरत है. पिचाई ने कहा था कि गूगल की उत्पादकता उतनी नहीं है, जितनी होनी चाहिए.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...