22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिकी जासूसी विमान के सामने आया मिसाइलों से लैस चीन का फाइटर...

अमेरिकी जासूसी विमान के सामने आया मिसाइलों से लैस चीन का फाइटर जेट, चीनी पायलट ने दी धमकी

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका और चीन के बीच हाल के दिनों में काफी तनाव देखा गया है। ताजा घटनाक्रम के तहत इास बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों देशों के रिश्‍ते ठीक नहीं हैं। सीएनएन की तरफ से बताया गया है कि अमेरिकी नेवी का सर्विलांस एयरक्राफ्ट जब 21,500 फीट की ऊंचाई पर था तो उसी समय चीनी जेट उसके सामने आ गया था। अमेरिकी नेवी का सर्विलांस एयरक्राफ्ट पी-8 पोसायडन के पायलट को पीपुल्‍स लिब्रेशन आर्मी के एयरपोर्ट से चेतावनी दी गई थी

चीन ने दी चेतावनी
अमेरिकी नेवी के एयरक्राफ्ट ने दक्षिणी चीन सागर के विवादित पार्सल द्वीप से टेक ऑफ किया था। इस द्वीप में छोटे-छोटे 130 द्वीप हैं। यह जगह चीन की मिलिट्री का सबसे बड़ा अड्डा है और यहां पर कई चीनी मिलिट्री बेस हैं। सीएनएन की मानें तो जिस समय यह घटना हुई उस समय उनके कुछ जर्नलिस्‍ट्स भी एयरक्राफ्ट में मौजूद थे। सीएनएन के क्रू को जो आवाज सुनाई दी उसमें सुना जा सकता था, ‘अमेरिकी एयरक्राफ्ट, चीनी एयरस्‍पेस से 12 नॉटिकल मील (22 किलोमीटर) दूर है। आप आगे न बढ़ें नहीं तो जो कुछ भी होगा उसकी जिम्‍मेदारी आपकी ही होगी।’

मिसाइलों से लैस जेट आया रोकने
कुछ ही मिनटों में एक चीनी फाइटर जेट जो हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों से लैस होता है, अमेरिका के सर्विलांस एयरक्राफ्ट को रोकता है जो उसकी पोर्ट साइट से बस 500 फीट की दूरी पर होता है। सीएनएन के मुताबिक चीनी फाइटर जेट इतना करीब था कि उसकी टेल पर लगा लाल रंग का सितारा साफ नजर आ रहा था। साथ ही ये जेट मिसाइल से लैस था। चीन के फाइटर जेट को अमेरिकी पायलट लेफ्टिनेंट निक्‍की स्‍लॉटर ने जवाब दिया। निक्‍की ने कहा, ‘पीएलए फाइटर एयरक्राफ्ट, ये यूएस नेवी का पी-8A है। मैं आपकी लेफ्ट विंग से आगे बढ़ चुकी हूं और अब पश्चिम की तरफ जाना चाहती हूं। मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि आप भी ऐसा ही करें।

रोजाना चीन की ऐसी ही हरकत
इस पर चीनी फाइटर जेट की ओर से कोई जवाब नहीं आया। बताया जा रहा है कि इस फाइटर जेट ने दूर जाने से पहले 15 मिनट तक अमेरिकी विमान को एस्कॉर्ट किया। यह घटना दक्षिण चीन सागर में और अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव का सबूत देती है। वहीं यूएस नेवी के कमांडर मार्क हाइन्‍स की मानें तो यह बहुत ही सामान्‍य है। उनकी मानें तो यह दक्षिणी चीन सागर में एक और दोपहर थी। पिछले कुछ सालों में दक्षिण चीन सागर, एशिया प्रशांत में टकराव का क्षेत्र बनकर उभरा है। चीन, फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान इस पर अपना-अपना दावा करते हैं।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...