24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeमंदिर में छोटे कपड़ों में लड़की को देख भड़क उठीं कंगना, कहा-...

मंदिर में छोटे कपड़ों में लड़की को देख भड़क उठीं कंगना, कहा- ऐसे लिबास बैन हों, यूजर्स बोले- आपलोगों ने ही बढ़ावा दिया

Published on

‘सीधी बात नो बकवास’ वाला अंदाज फॉलो करने वाली कंगना रनौत ने एक बार फिर अपने जाने-पहचाने अंदाज में कुछ लड़कियों के फैशन के अंदाज पर उन्हें लताड़ लगाई है। दरअसल कंगना रनौत को गुस्सा उन लड़कियों की तस्वीर देखकर आया जिनमें वे मंदिरों में वेस्टर्न कपड़ों में नजर आ रही हैं। कंगना ने एक ऐसा ही पोस्ट रीट्वीट कर इस तरह के फैशन पर क्लास लगा दी है।

कंगना रनौत ने एक पोस्ट को ट्विटर पर रीट्वीट किया है। इस पोस्ट में लिखा गया है, ‘ये दृश्य है हिमाचल के प्रसिद्ध शिव मंदिर बैजनाथ का। बैजनाथ मंदिर में ऐसे पहुंचे हैं जैसे किसी पब या नाइटक्लब में गए हों। ऐसे लोगों मंदिर में घुसने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। मैं इसका कड़ा विरोध करता हूं। मेरी सोच को अगर ये सब देख कर छोटा या घटिया कहा जाता है तो भी मंजूर है।’ इसी पोस्ट पर कंगना ने भी अपनी भड़ास निकाल दी है।

कंगना ने कहा- इन मूर्खों के लिए सख्त नियम होने चाहिए
कंगना रनौत ने लिखा है, ‘ये वेस्टर्न कपड़े हैं, जिन्हें गोरे लोगों ने बनाया है और इसे प्रमोट किया है। और प्रचारित किए गए, मैं एक बार वेटिकन में शॉर्ट्स और टीशर्ट में थी और मुझे परिसर में भी जाने की अनुमति नहीं थी। मुझे होटल वापस जाकर कपड़े बदलने पड़े। नाइट ड्रेस पहनने वाली ये जोकर कैजुअल कपड़ों में कुछ और नहीं बल्कि आलसी और बेवकूफ हैं, मुझे नहीं लगता कि वे कोई और मंशा होगी, इन मूर्खों के लिए सख्त नियम होने चाहिए।’

लोगों ने कहा- आपलोगों ने ही ये सब फिल्मों में किया प्रमोट
हालांकि कंगना के इस पोस्ट पर लोगों ने उन्हें भी सुना डाला है। एक ने कहा, ‘कंगना, आपलोगों ने ही इस तरह के कपड़ों को अपनी फिल्मों के जरिए प्रमोट किया है और जब पब्लिक आपको कॉपी करती है तो आपको प्रॉब्लम हो जाती है।’ हालांकि, कई लोगों ने कंगना की इन बातों पर सहमति दिखाई है।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...