9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeकश्मीरा शाह का लॉस एंजिल्स में हुआ एक्सीडेंट, खून से सने कपड़े...

कश्मीरा शाह का लॉस एंजिल्स में हुआ एक्सीडेंट, खून से सने कपड़े को देख हैरान हुए सब, कृष्णा ने कही ये बात

Published on

एक्ट्रेस कश्मीरा शाह का एक भयानक एक्सीडेंट हो गया है। उसकी भयावह तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। खून से लथपथ कपड़े को देख हर कोई सदमे में है और उनका हालचाल ले रहा है। वहीं, कृष्णा अभिषेक ने भी कमेंट सेक्शन में चिंता जाहिर की। इंडस्ट्री के तमाम लोगों ने भी उनका हालचाल लिया है। कश्मीरा के साथ ये वाकया कैसे हआ, इसके बारे में तो अभी ज्यादा पता नहीं। लेकिन लंबा-चौड़ा पोस्ट जरूर किया है।

कश्मीरा शाहर इन दिनों LA यानी लॉस एंजिल्स में हैं। वहीं, उनके दोनों बेटे रेयान और कृषांग अपने पापा कृष्णा अभिषेक के साथ 7 नवंबर को वहां से मुंबई आ गए थे। जिसके बाद से कपल ने काफी रील्स शेयर की थी। जहां कॉमेडियन-एक्टर अपने बेटों के साथ मजे करते दिखाई दिए थे और कश्मीरा उन्हें मिस कर रही थीं। अब एक्ट्रेस के इस पोस्ट ने सबको चौंका दिया है।

कश्मीरा शाह का एक्सीडेंट
कश्मीरा शाह ने खून से सने कपड़े को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मुझे बचाने के लिए भगवान का शुक्रिया। बहुत ही भयानक घटना थी। कुछ बड़ा होने वाला था। छोटे में निकल गया। उम्मीद है कि चोट के निशान नहीं रहेंगे। हर दिन एक पल में जियो। लौटने का इंतजार नहीं किया जा सकता। आज मुझे अपनी फैमिली की बहुत याद आ रही है।’ कृष्णा अभिषेक के साथ-साथ उन्होंने दोनों बेटों का नाम भी लिखा।

कश्मीरा शाह का सेलेब्स ने पूछा हालचाल
इस पोस्ट पर राजेश खट्टर ने पूछा, ‘हे भगवान, क्या हुआ कैश? उम्मीद है कि सब अच्छा होगा।’ कृष्णा अभिषेक ने लिखा, ‘भगवान की कृपा से तुम अब ठीक हो।’ किश्वर मर्चेंट ने लिखा, ‘हे भगवान, आप ठीक हो?’ दीपशिखा नागपाल ने लिखा, ‘ये क्या??? हे भगवान तुम वापस आऔ जल्दी।’ पूजा भट्ट ने लिखा, ‘हे भगवान। क्या हुआ है कैश? वहां तुम्हारी देखभाल हो रही है?’ तनाज ईरानी ने कहा, ‘हे भगवान ये तो बहुत ही डरावना है। उम्मीद करती हूं कि तुम अब ठीक होगी।’

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...