19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्ययूपी सियासी अटकलों के बीच CM योगी ने राज्यपाल से की मुलाकात,...

यूपी सियासी अटकलों के बीच CM योगी ने राज्यपाल से की मुलाकात, वजह भी जान लीजिए

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद से तमाम तरह की अटकलें चल रही है। इन चर्चाओं ने तब और तूल पकड़ लिया जब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। केशव के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी बीजेपी अध्यक्ष से मुलाकात की है। इसी बीच केशव ने सरकार और संगठन को लेकर एक बार फिर पोस्ट कर दिया है। जिसके बाद अखिलेश यादव के बीजेपी को लेकर दिए गए बयान के बाद यूपी का राजनीतिक पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इस घटनाक्रम के बीच सीएम योगी ने राज्यपाल से मुलाकात की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाम को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की है। इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है। सीएम योगी और राज्यपाल की मुलाकात को लेकर सीएम ऑफिस ने पोस्ट किया है।सीएम ऑफिस की ओर से पोस्ट के जरिये बताया गया कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से आज राजभवन लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिष्टाचार भेंट की है। इस दौरान सीएम योगी ने राज्यपाल को ‘स्वातंत्र्यवीर’ विनायक दामोदर सावरकर द्वारा लिखित पुस्तक ‘छह स्वर्णिम पृष्ठ’ भेंट की है।

शिष्टाचार मुलाकात या कुछ और?
वहीं बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान सीएम योगी ने राज्यपाल से मानसून सत्र को लेकर चर्चा की है। साथ ही कहा यह भी जा रहा है कि सीएम योगी ने आनंदीबेन पटेल को विधानसभा के मानसून सत्र का न्यौता भी दिया है। सरकार 29 जुलाई को विधानसभा का मानसून सत्र बुला सकती है। बता दें, सीएम योगी ने यूपी की 10 विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मंत्रियों के साथ बैठक की थी। जिसमें दोनों उपमुख्यमंत्री शामिल नहीं हुए थे। सीएम योगी ने बैठक के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this