19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeराष्ट्रीयस्वाति मालीवाल से मिले AAP सांसद संजय सिंह, DCW की सदस्य वंदना...

स्वाति मालीवाल से मिले AAP सांसद संजय सिंह, DCW की सदस्य वंदना भी रहीं मौजूद

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने बुधवार को नई दिल्ली में पार्टी सांसद स्वाति मालीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की. एक दिन पहले ही संजय सिंह ने प्रेस कान्फ्रेंस कर जानकारी दी थी कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार ने स्वाति मालीवाल के साथ ‘दुर्व्यवहार’ किया था और केजरीवाल ने इस मामले पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

संजय सिंह के साथ दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की सदस्य वंदना भी मौजूद रहीं. स्वाति मालीवाल राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष भी हैं. सोमवार को उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार ने सीएम आवास के भीतर उनके साथ अभद्रता की.

संजय सिंह ने की आरोपों की पुष्टि
हालांकि स्वाति मालीवाल ने मामले की लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है. इसके एक दिन बाद मंगलवार को संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोपों की पुष्टि की थी. उन्होंने कहा कि केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार ने मालीवाल के साथ ‘दुर्व्यवहार’ किया. केजरीवाल ने घटना का संज्ञान लिया है और उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

प्रेस कान्फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा, ‘कल एक निंदनीय घटना हुई. स्वाति मालीवाल अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर गई थीं. जब वह ड्राइंग रूम में उनका इंतजार कर रही थीं तभी विभव कुमार ने उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया. सीएम ने मामले का संज्ञान लिया है और वह उचित कार्रवाई करेंगे.’

बीजेपी कर रही एफआईआर की मांग
भारतीय जनता पार्टी इसे लेकर हंगामा कर रही है और तत्काल एफआईआर की मांग कर रही है. दिल्ली भाजपा नेताओं ने कहा कि या तो केजरीवाल अपने सहायक को बर्खास्त करें या सीएम पद से इस्तीफा दें. महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं सहित भाजपा नेताओं ने घटना की जांच की मांग को लेकर बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया.

Latest articles

कैबिनेट : मोहन सरकार ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026...

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

More like this

सेल ने शुरू की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना, 20 मई से खुल रहा है ऑनलाइन पोर्टल

राउरकेला। महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के राउरकेला...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...