11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली पुलिस मुख्यालय पर लगाया गया LRAD सिस्टम, देशभर में मॉक ड्रिल...

दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर लगाया गया LRAD सिस्टम, देशभर में मॉक ड्रिल के बीच क्यों लिया ये फैसला

Published on

नई दिल्ली

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर 7 मई को देश के 244 जिलों में मॉक ड्रिल होगी। इस बीच दिल्ली पुलिस मुख्यालय में LRAD सिस्टम लगाया गया है। ये लॉन्ग रेंज एकॉस्टिक डिवाइस है। जो कि खास तरह के साउंड सिस्टम के तौर पर इस्तेमाल होता है। खास तौर से आपात स्थिति या फिर जंग के हालात में LRAD सिस्टम काफी अहम रोल निभा सकते हैं।

LRAD सिस्टम क्या है?
राष्ट्रीय राजधानी के दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर LRAD सिस्टम यानी लॉन्ग रेंज एकॉस्टिक डिवाइस को लगाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह एक खास तरह का साउंड सिस्टम होता है, जो काफी तेज आवाज करता है। इसका इस्तेमाल लोगों को अलर्ट करने के लिए किया जाता है। जिस तरह से सायरन बजने पर लोग अलर्ट मोड पर हो जाते हैं, उसी तरह से LRAD सिस्टम भी काफी तेज आवाज पैदा करता है।

युद्ध-आपात स्थिति में ये कैसे करता है काम
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, LRAD सिस्टम की आवाज 500 मीटर से लेकर एक किलोमीटर तक सुनाई दे सकती है। ये डिवाइस आपात स्थिति या फिर जंग जैसे हालात में काफी अहम रोल निभा सकता है। अचानक कहीं कोई हमला होता है, तो LRAD डिवाइस तेज आवाज के जरिए आस-पास के लोगों को अलर्ट जरूर कर देगा। इस साउंड डिवाइस की आवाज से लोग सतर्क हो जाएंगे। खुद को सुरक्षित करने को लेकर जरूरी कदम उठा सकते हैं।

मॉक ड्रिल से पहले क्यों लगाया LRAD
LRAD सिस्टम का इस्तेमाल आम तौर पर भीड़ को कंट्रोल करने, खास हालात में अलर्ट भेजने के लिए भी होता है। इस डिवाइस से आपदा के समय लोगों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिया जा सकता है। भारत पाकिस्तान से तनाव के बीच केंद्र सरकार लगातार जरूरी तैयारियों में जुटी है। इसी के मद्देनजर 7 मई को देश के 244 जिलों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है। इस ड्रिल में कई सरकारी एजेंसियां, राज्य पुलिस, नागरिक और स्टूडेंट्स शामिल होंगे।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

देश में ग्रामीण रोजगार की नई इबारत: 1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगा ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम’

नई दिल्ली/भोपाल। भारत की ग्रामीण रोजगार नीति में एक ऐतिहासिक बदलाव की घोषणा करते...

मनरेगा का स्थान लेगा नया ‘VB-G RAM-G’ अधिनियम

नई दिल्ली/भोपाल। भारत सरकार ने ग्रामीण रोजगार नीति में एक क्रांतिकारी बदलाव करते हुए...