15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में भारी बारिश के बाद जलजमाव, ट्रैफिक-फ्लाइट पर असर, भीषण हादसे...

दिल्ली में भारी बारिश के बाद जलजमाव, ट्रैफिक-फ्लाइट पर असर, भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह तेज बारिश हुई। इस दौरान तेज आंधी-तूफान चलने से पेड़ के साथ-साथ घरों की छत गिरने के मामले भी सामने आए। ऐसी ही एक घटना में दिल्ली के जफरपुर कला इलाके में एक पेड़ एक मकान पर गिर गया। इस हादसे में 3 बच्चों सहित 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दिल्ली के छावला में एक घर की छत गिरने से 4 लोग मलबे के नीचे दब गए।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक द्वारका के खरखरी नहर गांव में खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे में 26 साल की ज्योति अपने पति अजय और 3 बच्चों के साथ सो रही थी। इस दौरान इस दौरान कमरे पर एक नीम का बड़ा पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से ज्योति और उसके तीनों बच्चों की मौत हो गई। हादसे में अजय को मामूली चोटें आई हैं।

दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के बाद जगह-जगह पानी भर गया है। सुबह से ही ऐसी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जिसमें सड़क पर चल रहीं गाड़ियों का आधा पहिया पानी के अंदर डूबता दिख रहा है। दरअसल, मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली के मौसम में बदलाव को लेकर अलर्ट जारी कर दिया था। मौसम विभाग ने बताया था कि दिल्ली में गुरुवार शाम से ही तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है। गुरुवार रात दिल्ली में बारिश दर्ज भी की गई।

खराब मौसम के कारण फ्लाइट डायवर्ट
दिल्ली के खराब मौसम का असर फ्लाइट्स की उड़ानों पर भी दिखना शुरू हो गया है। आज खराब मौसम की वजह से एक फ्लाइट को अहमदाबाद और दो फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया है। कई फ्लाइट्स को आने में देरी हुई है। पहले ही दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से यह अलर्ट जारी किया जा चुका है कि आज आंधी-तूफान और बारिश की वजह से उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।

सुबह से ही होने लगी तेज बारिश
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की सुबह 5 बजे के करीब दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के प्रगति मैदान में तो 78 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली हैं। इस दौरान जमकर बारिश हुई, जिसके कारण दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पानी भर गया। कई जगह पेड़ और घरों के कांच गिरने की घटनाएं भी सामने आईं।

नोएडा-गाजियाबाद में भी चली हवाएं
दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी मौसम पूरी तरह से बदल गया है। दोनों जगहों पर बारिश के साथ-साथ आधी तूफान दर्ज किया गया है। पिछले दो दिनों में सुबह 7 बजे से ही गर्मी का अहसास कराने वाले सूरज का 8.15 बजे तक कोई ठिकाना नहीं है। मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर को लेकर संभावित आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के लिए तो विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। बता दें कि यह अलर्ट तब जारी किया जाता है, जब भारी बारिश की संभावना होती है।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...

तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, CPM/CPI और VCK समर्थन देने को तैयार

नई दिल्ली। तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो...