33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeखेलRinku Singh: मैं सिर्फ टी-20 खिलाड़ी नहीं हूं, रिंकू सिंह ने सेलेक्टर्स...

Rinku Singh: मैं सिर्फ टी-20 खिलाड़ी नहीं हूं, रिंकू सिंह ने सेलेक्टर्स को याद दिलाई अपनी रणजी ट्रॉफी एवरेज और टेस्ट खेलने की इच्छा जताई

Published on

Rinku Singh: भारतीय टीम के उभरते मैच फिनिशर रिंकू सिंह ने अपने शानदार प्रदर्शन से टी-20 टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है. हालांकि, उन्हें वनडे में ज्यादा मौके नहीं मिले हैं, और टेस्ट में तो एक भी मौका नहीं मिला. घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए रिंकू ने तीनों फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, और अब वह टीम इंडिया के लिए भी तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं. हाल ही में रिंकू ने सेलेक्टर्स को अपनी रणजी ट्रॉफी की एवरेज भी याद दिलाई है.

टेस्ट टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं रिंकू सिंह

स्टार फिनिशर रिंकू सिंह को फिलहाल सिर्फ टी-20 फॉर्मेट में ही मौका मिल रहा है. इस बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, “मुझे पता है कि फैंस को मेरे छक्के बहुत पसंद हैं और मैं इसके लिए सच में बहुत आभारी हूं. मेरी रणजी ट्रॉफी में भी बहुत अच्छी एवरेज है. मेरी वहां एवरेज 55 से ज्यादा है. मुझे लाल गेंद से क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है. मैंने भारत के लिए 2 वनडे मैच भी खेले हैं और उनमें से एक में अच्छा प्रदर्शन भी किया है. इसलिए, ऐसा नहीं है कि मैं सिर्फ एक टी-20 खिलाड़ी हूं.”

रिंकू सिंह ने आगे कहा, “मेरा मानना है कि अगर मुझे मौका मिलता है, तो मैं हर फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं. मुझे एक-फॉर्मेट खिलाड़ी का ठप्पा पसंद नहीं है. मैं खुद को हर फॉर्मेट के खिलाड़ी के रूप में देखता हूं. मेरा सपना भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना है और अगर मुझे मौका मिलता है, तो मैं उसे भुनाने के लिए तैयार हूं.”

यह भी पढ़िए : जवाहर लाल नेहरू स्कूल से निकली साईकिल रैली

सुरेश रैना को मानते हैं अपना आदर्श

रिंकू सिंह पूर्व स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना को अपना आदर्श मानते हैं. रैना के साथ अपनी बातचीत के बारे में रिंकू ने कहा, “सुरेश रैना भैया मेरे आदर्श हैं. वह हमेशा मुझसे कहते हैं, ‘रिंकू, हर चीज के लिए तैयार रहो.’ मैं भारत के लिए टेस्ट मैच खेलकर उसमें भी योगदान देना चाहूंगा. रैना भैया ने ज्यादातर मैच उसी पोजीशन पर खेले हैं जहां मैं बल्लेबाजी करता हूं, और उन्होंने कई मैच जिताने वाली पारियां खेली हैं. मैं भी भारत के लिए सभी फॉर्मेट में ऐसा ही खिलाड़ी बनना चाहता हूं.

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...