9.8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्य'राजू भैया ठीक हो जाएं, हम शराब छोड़ देंगे', कानपुर में युवकों...

‘राजू भैया ठीक हो जाएं, हम शराब छोड़ देंगे’, कानपुर में युवकों ने लिया संकल्प

Published on

कानपुर,

राजू श्रीवास्तव का ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया है. पिछले 9 दिनों से डॉक्टर्स लगातार उन्हें ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं. बीच में उनकी सेहत में सुधार भी हुआ था. पर अब उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. अब दुआओं का ही सहारा है. कानपुर में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला. यहां नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवकों ने राजू के लिए प्रार्थना की और संकल्प लिया कि अगर राजू ठीक हो जाएंगे तो वे लोग भी हमेशा-हमेशा के लिए शराब को अलविदा कह देंगे.

युवकों ने कहा कि गजोधर भैया उर्फ राजू भैया उनके फेवरेट कमेडियन हैं. जब से राजू खराब तबीयत के चलते अस्पताल में भर्ती हुए हैं उन्हें काफी दुख हुआ है. युवकों ने उनके लिए भगवान से प्रार्थना की और कहा, ”भगवान अगर राजू भैया को ठीक कर देंगे तो हम रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे. कभी शराब को हाथ नहीं लगाएंगे. शराब पीना हमेशा के लिए छोड़ देंगे.”

नशा मुक्ति केंद्र के डॉक्टर ने कहा कि इलाज के लिए आए युवकों का मनोरंजन करवाने के लिए उन्हें राजू श्रीवास्तव के चुटकुले सुनाए जाते थे. यहां सभी युवक उनसे बहुत प्यार करते हैं. जब से उन्हें राजू भैया के बीमार होने की खबर मिली है, उन लोगों का सेंटर में मन नहीं लगता. खाना-पीना भी कम कर दिया है. बस दिन-रात भगवान से यही दुआ करते हैं कि राजू भैया जल्द से जल्द ठीक हो जाएं.

सेंटर के इंचार्ज डॉक्टर गौरव ने बताया कि युवकों ने सेंटर में हनुमान चालीसा का पाठ करके सौगंध खाई है कि राजू भैया अगर ठीक हो जाएंगे तो वे शराब हमेशा के लिए छोड़ देंगे.

इलाज के लिए भर्ती एक युवक ने कहा, ”राजू भैया कानपुर का दिल हैं. हम उनसे बहुत प्यार करते हैं. उनकी सेहत जल्द से जल्द ठीक हो जाए, बस यही दुआ है हमारी.” दूसरे युवक ने कहा, ”हमने अपने घर वालों के कहने पर कभी शराब नहीं छोड़ी. लेकिन अगर राजू भैया को भगवान ठीक कर दे तो मैं हमेशा के लिए शराब छोड़ दूंगा.”

Latest articles

पुराने शहर में भारी तनाव: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस का बल प्रयोग

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के...

रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित रचना नगर अंडरब्रिज के पास बुधवार सुबह...

करोंद की चार मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची केएफसी आउटलेट

भोपाल। राजधानी के करोंद इलाके में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब...

पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान; 5 साल पहले हुई थी शादी, 2 महीने बाद ही मायके चली गई थी पत्नी

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र के शिव नगर (बिहारी कॉलोनी) में एक...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...