11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यगांधी परिवार की आत्मा पाकिस्तान में बसती है…कांग्रेस की देन है पाक,...

गांधी परिवार की आत्मा पाकिस्तान में बसती है…कांग्रेस की देन है पाक, डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का हमला

Published on

लखनऊ

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी घटना के बाद पाकिस्तान का मुद्दा फिर से गरमा गया है। केंद्र की मोदी सरकार ने आतंकी घटना के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े फैसले लिए हैं। इसमें पानी रोकने से लेकर भारत में ठहरे पाकिस्तानियों को उनके वतन वापस भेजने जैसे फैसले भी शामिल है। फिलहाल पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग देश के हर कोने से उठ रही है। इसी बीच यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पाकिस्तान को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पाकिस्तान कांग्रेस की देन है, इसलिए वह आज भी पाकिस्तान को लेकर बेचैन रहती है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह गजब का विरोधाभास है कि कांग्रेस के गांधी परिवार की आत्मा पाकिस्तान में बसती है लेकिन वह राज भारत पर करना चाहता है।

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उनका असल चेहरा देश के सामने आ गया है। इसका प्रमाण गाहे-बगाहे खुद गांधी परिवार और उसकी मंडली देती रहती है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने आतंकवादियों और पाकिस्तान को इशारों-इशारों में कड़ा जवाब दे दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि हम आतंकवादियों और उनका समर्थन करने वालों के खिलाफ दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

वहीं पहलगाम की आतंकी घटना को लेकर यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से जो भी कदम सरकार उठा रही है, उस कदम का हम स्वागत करते हैं। मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि देश सर्वोपरि है, देश सुरक्षित रहेगा तभी देश में रहने वाले 140 करोड़ लोग सुरक्षित रहेंगे। सरकार के जो प्रयास हैं वह देशहित में हैं।

केंद्र सरकार ने हवाई और सतही मार्गों के माध्यम से पाकिस्तान से आने वाले सभी श्रेणियों के मेल और पार्सल के आदान-प्रदान को निलंबित करने का निर्णय लिया है। वहीं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की है। इस दौरान 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई है।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...