19 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeराजनीतिभगवान का आशीर्वाद तो ठीक लेकिन शादी के बाद कुछ किया नहीं...

भगवान का आशीर्वाद तो ठीक लेकिन शादी के बाद कुछ किया नहीं तो बच्चे कैसे होंगे? यह क्या बोल गए गडकरी

Published on

अमरावती

केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता नितिन गडकरी अक्सर अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। इसी कड़ी में वो महाराष्ट्र के अमरावती में दिए एक बयान की वजह से दोबारा सुर्ख़ियों में हैं। उन्होंने कहा कि शादी होने के बाद अगर आप ने कुछ किया ही नहीं तो बच्चे कैसे पैदा होंगे? गडकरी ने कहा कि आप को भगवान का आशीर्वाद मिला है लेकिन अगर शादी के बाद आप कुछ नहीं करेंगे तो बच्चे कैसे होंगे। आपको कुछ अपनी तरफ से प्रयास करना होगा। उनके इस बयान के बाद वहां मौजूद लोग भी हंसने लगे। जिसके बाद गडकरी ने कहा कि आप मेरे शब्दों का गलत मतलब न निकालें। मुझे बस इतना कहना है की आप सब प्रयत्नवादी बनें।

गडकरी ने कहा कि हमें खेती करनी है, तो पहले क्रमांक पर खेती, दूसरे नंबर पर व्यवसाय और तीसरे नंबर पर नौकरी होनी चाहिए। अगर आपने तय कर लिया तो आधुनिक तकनीक के जरिये अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ा सकते हैं और खर्च को कम कर सकते हैं। साथ ही ग्लोबल मार्किट में अपना उत्पाद बेच सकते हैं। उन्होंने कहा कि विलास शिंदे लंदन में अपना अंगूर बेच सकते हैं तो अपने संतरे विदेशी बाजार में क्यों नहीं जा सकते हैं। आखिर हम क्यों पीछे हैं। इसके लिए पश्चिम महाराष्ट्र नहीं बल्कि आप खुद जिम्मेदार हैं।

बाप दिखाओ नहीं तो श्राद्ध करो
नितिन गडकरी ने कृषि महाविद्यालय में कर्मचारियों की भी खिंचाई की। उन्होंने कहा कि एक एकड़ में 20 क्विंटल सोयाबीन पैदा होना चाहिए। मैं कोशिश करके थक गया, पांच क्विंटल से ज्यादा नहीं होता है, यह बोलने से काम नहीं चलेगा। एक एकड़ में 20 क्विंटल कपास होनी चाहिए। अगर आप ऐसा कर सकते हैं तो ही कुछ फायदा होगा। वरना छठवां और सातवां वेतन देकर कोई मतलब नहीं है। बाप दिखाओ नहीं तो श्राद्ध करो। उत्पादन कैसे बढ़ाना है यह हमको बताइये।

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...