13.9 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपाल'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन को लेकर उज्जैन में बवाल, महाकाल के दर्शन किए...

‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रमोशन को लेकर उज्जैन में बवाल, महाकाल के दर्शन किए बिना लौटे रणबीर-आलिया

Published on

मुंबई,

फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के लिए रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और डायरेक्टर अयान मुखर्जी मंगलवार को उज्जैन पहुंचे. हालांकि महाकाल के दर्शन करने से पहले ही उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा. दरअसल स्टारकास्ट महाकाल के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचता, उससे पहले ही सैकड़ों की संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता मंदिर के गेट पर पहुंच गए. उन्होंने श्रीराम के नारे लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि देर रात अयान मुखर्जी ने महाकाल के दर्शन किए. बाबा के दर्शन कर अयान मुखर्जी ने फिल्म की सफलता की कामना की. उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा थी कि मैं फिल्म के रिलीज होने से पहले महाकाल के दर्शन करूं, जो आज पूरी हो गई.

वहीं, हंगामे की खबर सुनकर आलिया ने मंदिर जाने से मना कर दिया, जिसके बाद महाकाल के दर्शन किए बिना आलिया, रणबीर टीम के साथ मुंबई एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए. मालूम हो कि सोशल मीडिया पर आलिया ने एक वीडियो अपडेट करते हुए जानकारी दी थी कि वह मंगलवार को टीम के साथ महाकाल उज्जैन जाएंगी.

कार्यकर्ताओं ने पुलिस से हाथापाई की
इस दौरान जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस के साथ हाथापाई भी की. वहीं विरोध बढ़ता देख कलेक्टर आशीष दास फिल्म के स्टारकास्ट को सुरक्षित अपने निवास पर लेकर चले गए.

हिंदू संगठन ने इसलिए किया विरोध
सूत्रों के अनुसार बजरंग दल का कहना है कि फिल्म के अंदर गौमाता को लेकर रणबीर कपूर ने गलत टिप्पणी की, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है. वहीं उनका आरोप है कि विरोध करने पर पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ता दिलीप को पीटा.

350 करोड़ में बनी है फिल्म
इस साल की सबसे बड़ी फिल्म अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ ही है. अयान मुखर्जी इस फिल्म पर पिछले 9 साल से काम कर रहे थे. यह फिल्म 9 सितंबर को रिजील होगी. फिल्म का बजट 300-350 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इसमें स्टार कास्ट की फीस से लेकर पब्लिसिटी और मार्केटिंग का पैसा भी शामिल है.

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...