13.9 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपाल'पापा की डांट से थी नाराज', महाराष्ट्र से गायब हुईं फेमस यूट्यूबर...

‘पापा की डांट से थी नाराज’, महाराष्ट्र से गायब हुईं फेमस यूट्यूबर काव्या इटारसी में मिलीं

Published on

नर्मदापुरम

महाराष्ट्र के औरंगाबाद से लापता हुईं फेमस यूट्यूबर काव्या बिंदास का पता चल गया है। इटारसी जीआरपी को काव्या कुशीनगर एक्सप्रेस में मिली हैं। 17 साल की यूट्यूबर को अचानक ही अपने घर से निकल गई थीं। जिसके बाद से उनके परिजन परेशान थे। कई जगह तलाश के बाद उन्होंने औरंगाबाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज की। ट्रेनों में भी सर्चिंग अभियान चलाया गया। इटारसी से यूट्यूबर का पता चला।

जानकारी के मुताबिक, यू-ट्यूब पर लाखों फॉलोअर्स वाली काव्या पिता की डांट से नाराज होकर घर पर किसी को बगैर बताए ही निकल गई थीं। काव्या की तलाश के लिए औरंगाबाद पुलिस ने फोटो जारी किया था। इसे लेकर जीआरपी इटारसी ने ट्रेनों में तलाशी अभियान चलाया। शनिवार दोपहर को कुशीनगर एक्सप्रेस में उन्हें एक किशोरी मिली। जीआरपी ने उससे पूछताछ कर जारी किए फोटो से मिलान किया। जिसके बाद पता चला कि ये लापता यूट्यूबर काव्या हैं।

इटारसी पुलिस ने तुरंत ही इसकी जानकारी औरंगाबाद पुलिस को दी। देर रात यू-ट्यूबर काव्या के माता-पिता इटारसी पहुंचे। रात में ही जीआरपी इटारसी ने काव्या को उनके परिजनों को सौंप दिया। पूरे मामले में यूट्यूबर ने बताया कि मेरे पापा ने मुझे डांटा था। इसलिए मुझे गुस्सा आया और मैं बगैर मोबाइल लिए घर से निकल गई। मैं ट्रेन से लखनऊ जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने पकड़ लिया।

17 वर्षीय काव्या यूट्यूब प्लेटफार्म पर काफी चर्चित हैं। उनके चार मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया में लोकप्रियता के बीच उनके गुम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। काव्या के माता-पिता ने वीडियो के जरिए उनके फैंस को इस बात की जानकारी दी थी। हालांकि, काव्या अपने परिजनों से मिल गई हैं।

 

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...