13.9 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालशिवराज टेंशन फ्री! चुनाव का 'चीता' आ रहा मध्य प्रदेश, दहाड़ के...

शिवराज टेंशन फ्री! चुनाव का ‘चीता’ आ रहा मध्य प्रदेश, दहाड़ के साथ होगी मिशन 2023 की शुरुआत

Published on

भोपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपने जन्मदिन के मौके पर मध्य प्रदेश आ रहे हैं। इस दौरान पालपुर कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आ रहे चीतों के दल को प्रवेश कराएंगे। साथ ही स्व-सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरे के जरिए मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद भी करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी भी राज्य में पदयात्रा पर आने वाले हैं। प्रधानमंत्री के इस दौरे को सियासी तौर पर काफी अहम माना जा रहा, क्योंकि राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और 2024 में लोकसभा चुनाव है।

17 सितंबर को पीएम मोदी का बर्थडे, MP का करेंगे दौरा
पीएम मोदी इस दौरे के जरिए राज्य की जनता को सीधे संदेश देंगे। प्रदेश में चुनाव प्रधानमंत्री के चेहरे पर ही लड़े जाने वाले हैं। पीएम मोदी का यह दौरा राहुल गांधी की एमपी में होने वाली पदयात्रा से पहले हो रहा है इसलिए इसे सियासी तौर पर काफी अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री के इस दौरे के बाद राज्य के कई और प्रवास संभावित हैं। इनमें इंदौर में होने वाली इन्वेस्टर सम्मिट है तो वहीं उज्जैन के कॉरिडोर की उद्घाटन का कार्यक्रम भी हो सकता है।

मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां तेज
प्रधानमंत्री के दौरे से सत्ता और संगठन दोनों उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा की तैयारियों से जुड़े सभी पहलुओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। साथ ही कई जरूरी निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की यात्रा में मुख्य रूप से कूनो नेशनल पार्क में चीतों के प्रवेश करवाने और करहल में स्व-सहायता समूह की बहनों के सम्मेलन का कार्यक्रम निर्धारित है। इस मौके पर विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

अफ्रीकी चीतों को पीएम देंगे नया घर
इसके साथ ही मध्यप्रदेश के जिलों में ओडीओपी में किए जा रहे कार्यों की प्रस्तुति भी शामिल रहेगी। मुख्य रूप से मुरैना जिले में सरसों तेल, शिवपुरी जिले में मूंगफली तेल, चंदेरी में तैयार अंगवस्त्र को पेश किया जाएगा। शिवपुरी में बनाए गए जैकेट, डिंडौरी की गोंडी चित्रकला और मिलेट उत्पाद की गतिविधियों और इनके उत्पादन और निर्माण आदि से जुड़े कार्यों की जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी जाएगी।

बीजेपी ने तेज की तैयारी, मिशन 2023 का होगा आगाज
प्रदेश बीजेपी संगठन भी पीएम मोदी के इस प्रवास को खास बनाना चाहता है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा, यह मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है कि देश के प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को कूनो नेशनल पार्क में आठ अफ्रीकन चीतों की शिफ्टिंग के लिए आ रहे हैं। उनके इस दौरे से पार्टी के सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं और उनके स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिन से महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर तक बीजेपी सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इसके अंतर्गत रक्तदान शिविर समेत सेवा के अनेक अभियान चलाए जाएंगे।

पीएम मोदी की एंट्री के साथ MP में मिशन 2023 का शंखनाद
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रधानमंत्री के इस दौरे से राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो जाएगा। बीजेपी का चुनावी रोडमैप भी नजर आने लगेगा। कुल मिलाकर पार्टी अब पूरी तरह चुनावी मोड में होगी और राहुल गांधी की पदयात्रा राज्य में आने से पहले अपना सियासी दांव चलने में पीछे नहीं रहेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि साल 2018 के चुनावी नतीजों को बीजेपी अब तक भूल नहीं पाई है।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...