13.9 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपाल9 की उम्र में घर छोड़ा, 19 साल में बने 'क्रांतिकारी साधु',...

9 की उम्र में घर छोड़ा, 19 साल में बने ‘क्रांतिकारी साधु’, जेल जाने वाले स्वरूपानंद की कहानी

Published on

नरसिंहपुर,

द्विपीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज रविवार दोपहर 3:30 बजे नरसिंहपुर जिले के परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर में ब्रम्हलीन हो गए. यह दुखद खबर लगते ही लोगों में निराशा और मायूसी आ गई. हर वर्ग और अनेक संगठनों ने उनके ब्रम्हलीन होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है. इसे संपूर्ण देश के लिए बड़ी क्षति बताई है. वहीं, रविवार की शाम 6 बजे से उनका पार्थिव शरीर भक्तों के दर्शन के लिए आश्रम में रखा गया है. सोमवार 12 सितंबर को दोपहर 2 बजे तक लोग उनके दर्शन कर सकेंगे और शाम 4 बजे गुरुदेव को मंदिर के समीप स्थित उद्यान में समाधि दी जाएगी.

जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से उनका स्वास्थ्य बिगड़ा हुआ था और उच्च स्तरीय इलाज चल रहा था. यही कारण है कि इस साल उनके जन्मदिवस (2 सितंबर) पर कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं किया गया था. जबकि प्रतिवर्ष अनेक कार्यक्रम होते थे. इसके बाद भी पूरे देश से भक्त परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर आए. बड़ी संख्या में आए भक्तों को महाराज श्री ने कुछ देर के लिए दर्शन भी दिए थे. उन्होंने 99 वर्ष पूर्ण कर 100वे वर्ष में प्रवेश किया था.

ज्योतिष्पीठाधीश्वर और द्वारका शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज सनातन धर्म के प्रमुख थे. वहीं, देश की आजादी में उनका योगदान रहाऔर वे स्वतन्त्रता सेनानी थे. साथ ही रामसेतु रक्षक, गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित करवाने वाले तथा रामजन्मभूमि के लिए लंबा संघर्ष करने वाले, गौरक्षा आन्दोलन के प्रथम सत्याग्रही, रामराज्य परिषद् के प्रथम अध्यक्ष, पाखण्डवाद के प्रबल विरोधी रहे थे.

रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी

स्वरूपानंद सरस्वती का जन्म 2 सितंबर 1924 को मध्य प्रदेश राज्य के सिवनी जिले के ग्राम दिघोरी में श्री धनपति उपाध्याय और श्रीमती गिरिजा देवी के यहां हुआ. माता-पिता ने इनका नाम पोथीराम उपाध्याय रखा. 9 वर्ष की उम्र में उन्होंने घर छोड़ कर धर्म यात्राएं प्रारंभ कर दी थीं. इस दौरान वह काशी पहुंचे और यहां उन्होंने ब्रह्मलीन श्री स्वामी करपात्री महाराज वेद-वेदांग, शास्त्रों की शिक्षा ली. यह वह समय था जब भारत को अंग्रेजों से मुक्त करवाने की लड़ाई चल रही थी.

जेल की सजा भी काटी

जब 1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा लगा तो वह भी स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े और 19 साल की उम्र में वह क्रांतिकारी साधु के रूप में प्रसिद्ध हुए. इसी दौरान उन्होंने वाराणसी की जेल में 9 और मध्यप्रदेश की जेल में छह महीने की सजा भी काटी. वे करपात्री महाराज की राजनीतिक दल राम राज्य परिषद के अध्यक्ष भी थे. 1950 में वे दंडी संन्यासी बनाए गए और 1981 में शंकराचार्य की उपाधि मिली. 1950 में शारदा पीठ शंकराचार्य स्वामी ब्रह्मानन्द सरस्वती से दण्ड-सन्यास की दीक्षा ली और स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती नाम से पहचाने जाने लगे.

 

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...