13.9 C
London
Sunday, June 7, 2026
HomeभोपालMP: 'भांजे से थे अवैध संबंध...' रोड़ा बन रहे पति को मारकर...

MP: ‘भांजे से थे अवैध संबंध…’ रोड़ा बन रहे पति को मारकर पत्नी ने फेंक दी लाश

Published on

इंदौर,

इंदौर पुलिस ने युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है. एरोड्रम थाना क्षेत्र के 155 संगम नगर में सोमवार को बोरे में बंद एक युवक का शव मिला था. युवक के हाथ-पैर बंध हुए थे. कपड़े की कतरन के के बीच उसके शव को बोरे में रखकर फेंक दिया गया था.पुलिस की जांच में शव की पहचान देवेंद्र अग्रवाल के रूप में हुई थी. देवेंद्र के भाई ने बॉडी की शिनाख्त की थी. अब पुलिस ने देवेंद्र की हत्या करने के आरोप में उसकी पत्नी और भांजे को गिरफ्तार किया है.

अवैध संबंधों के चलते हुए थी हत्या
पुलिस ने खुलासा किया है कि नेहा और देवेंद्र के दो बच्चे हैं. हालांकि, करीब 13 महीने से दोनों अलग रह रहे थे. इस बीच भांजे विक्की के साथ नेहा के अवैध संबंध बन गए. देवेंद्र उनके बीच में रोड़ा बन रहा था. लिहाजा, पत्नी ने भांजे के साथ मिलकर देवेंद्र का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी.

पुलिस ने बताया कि देवेंद्र सोमवार को जब अपनी पत्नी के घर पहुंचा, तो नेहा और भांजे विक्की के साथ उसकी जमकर कहा सुनी हुई. इस दौरान दोनों ने मिलकर देवेंद्र की गला दबा दिया. लाश ठिकाने लगाने के लिए एक बोरे में देवेंद्र के शव को भर दिया.

नेहा और विक्की ने इसके बाद घटना स्थल से लोडिंग रिक्शा की मदद से देर रात संगम नगर में कासलीवाल के खाली पड़े खेत में शव को फेंक दिया. मृतक देवेंद्र की जब लाश मिली थी तो उसके भाई ने नेहा और भांजे विक्की पर हत्या करने का आरोप लगाया था. इसके बाद दोनों से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की और पूरा सच सामने आ गया.

पुलिस की पुछताछ में दोनों ने देवेंद्र की हत्या करने की बात कबूल की है. मंगलवार को एरोड्रम थाना पुलिस ने देवेंद्र अग्रवाल की हत्या करने के मामले में नेहा और विक्की को गिरफ्तार कर लिया.

इंदौर के एडिशनल डीसीपी जयवीर भदौरिया का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की गई है. आरोपी महिला का अपने भांजे के साथ अवैध संबंध था. पति उनके बीच में समस्या पैदा कर रहा था. पति से छुटकारा पाने के लिए महिला ने भांजे संग मिलकर उसकी हत्या कर दी थी. आरोपियों को पकड़ लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...