3.6 C
London
Thursday, March 26, 2026
HomeभोपालMP में रेप पीड़िता के पिता ने खाया जहर, 5 दिन तक...

MP में रेप पीड़िता के पिता ने खाया जहर, 5 दिन तक बंधक बना की गई थी हैवानियत

Published on

रीवा

रीवा जिले में रेप पीड़िता के पिता ने जहर खाकर खा लिया है। बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की घटना के बाद से पिता दुखी थे जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या करने का प्रयास करते हुए जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हे इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी स्मृति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे छुट्टी दे दी गई।

युवक की दरिंदगी का शिकार हुई एक किशोरी के पिता ने मंगलवार को जहर का सेवन कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां से इलाज के बाद उन्हे छुट्टी दे दी गई है। 2 दिन पूर्व पीड़िता ने बलात्कार की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस को पीड़िता ने बताया था कि आरोपी अरुण तिवारी ने उसका अपहरण कर लिया था। आरोपी ने उसे जबरदस्ती अपने घर में ले जाकर बंधक बना लिया और 5 दिनों तक उसके साथ ज्यादती करता रहा।

किसी तरह से आरोपी के चंगुल से आजाद हुई पीड़िता घर पहुंची और अपने पिता को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद युवती के पिता युवती को लेकर थाने पहुंचे और घटना की शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था और सोमवार को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर दिया था।

मंगलवार को पीड़िता के पिता ने अपने घर में रखें कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजनों को घटना की जानकारी उस समय हुई जब उनकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंभीर हालत में इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आशंका जताई जा रही है कि बेटी के साथ हुई ज्यादती के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this