13.8 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालमोर की आवाज से हुई भोर, दिनभर होती रही मस्ती, कूनो पार्क...

मोर की आवाज से हुई भोर, दिनभर होती रही मस्ती, कूनो पार्क में ऐसे गुजरा चीतों का इतवार

Published on

श्योपुर,

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में लाए गए चीतों की आज पहली भोर (सुबह) हुई. अलसाए चीतों ने रविवार सुबह घुर्राहट की तो कूनो के वन्यप्राणी अलग आवाज को सुनकर सतर्क दिखे. इस दौरान मोर की आवाज के साथ चीतों की गुर्राहट सुनाई देती रही. चीते का बाड़े में पानी पीने का एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया है. वहीं एक अन्य चीते की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

बता दें कि 70 साल बाद चीतों की भारत में वापसी हुई है. चीतों की आवाज कूनो के जंगल के लिए बिल्कुल नई थी. कूनो में सुरक्षा व्यवस्था में लगे विशेषज्ञों ने चीतों की निगरानी करते हुए उनकी विभिन्न हरकतों को कैमरे में कैद कर लिया. इनमें कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं.

कूनो नेशनल पार्क में 8 अफ्रीकी चीतों को लाया गया है. कूनो में छोड़े जाने के बाद चीतों ने बाड़े का पूरा मुआयना किया और देर शाम सुस्ताने के बाद पानी पिया. रविवार को चीतों की सुबह कूनो नेशनल पार्क में मोर की आवाज सुनकर हुई तो चीतों ने गुर्राहट और कूनो नेशनल पार्क के आसपास पक्षियों के कलरव ने पूरे माहौल को रोमांचित कर दिया.

रविवार को कूनो में अंगड़ाई लेते हुए चीता.
चीतों की विशेष सुरक्षा में लगे विशेषज्ञों ने चीतों की हर हरकत पर बारीकी से नजर रखी और उन्हें गोश्त दिया, जिसे खाने के बाद चीतों ने अंगड़ाई ली. एक चीते की यह हरकत कैमरे में कैद हो गई, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वहीं दूसरा चीता बाड़ा नंबर 3 में पानी पीता नजर आया, जिसका वीडियो आजतक के पास है.

चीतों के कुनबे में शामिल दोनों भाई रहे साथ
कूनो नेशनल पार्क में बसाए गए 8 अफ्रीकी चीतों में 3 नर चीते भी शामिल हैं. इनमें से दो चीते आपस में भाई हैं. ये दोनों चीते एक साथ बाड़े में हैं. एक साथ रहते हुए वे कभी आपस में गले मिलते हैं तो कभी बाड़े में मुआयना करते नजर आते हैं. इसके अलावा दोनों एक साथ पानी पीते हैं और एक साथ गोश्त खाते हैं.

कूनो के चीतों का जल्द होगा नामकरण
श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में 8 अफ्रीकी चीतों को नया ठिकाना मिल चुका है. चीतों को लाने के बाद अब उनके नामकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. डीएफओ प्रकाश कुमार वर्मा का कहना है कि जल्द ही 5 मादा और 3 नर चीतों का नामकरण कर दिया जाएगा. इसके बाद कूनो में चीतों के कुनबे को विशेष नामों से पुकारा जाएगा और भारत में चीतों की आबादी को बढ़ाने के लिए प्रयास शुरू होंगे. फिलहाल चीतों के नामों को लेकर सोशल मीडिया पर नाम सुझाए जा रहे हैं.

 

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...