13.8 C
London
Sunday, June 7, 2026
HomeभोपालMPPSC परीक्षा में बैठने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी, MP में एज...

MPPSC परीक्षा में बैठने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी, MP में एज लिमिट में मिली 3 साल की छूट

Published on

भोपाल,

कोरोना महामारी के चलते लागू देशव्‍यापी लॉकडाउन के कारण भर्ती परीक्षाओं के उम्‍मीदवारों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. ऐसे कई मामले देखे गए हैं कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्‍मीदवार महामारी के चलते परीक्षा नहीं दे पाए और ओवरऐज हो गए. इन उम्‍मीदवारों की परेशानी को ध्‍यान में रखते हुए मध्‍य प्रदेश सरकार ने MP PSC परीक्षा के लिए अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देने का ऐलान किया है. बता दें कि यह नियम केवल एक वर्ष के लिए लागू किया गया है.

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘मुझे कई बच्चे मिले हैं, कोविड के कारण पिछले वर्षों में पीएससी की परीक्षाएं नहीं हुई हैं या स्थगित हुई, जिसके कारण कई बच्चे ओवरएज हो गए हैं. उन्होंने मुझसे आग्रह किया था परीक्षा न होने के कारण जो बच्चे ओवरएज हुए हैं उनके साथ अन्याय हो रहा है. इसलिए एक बार के लिए PSC में परीक्षा देने की जो अधिकतम आयु की सीमा है उसे 3 साल के लिए बढ़ाया जाए ताकि बच्चों के साथ न्याय हो सके.’

बता दें कि कोरोना काल के दौरान कई पीएससी की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी, इसके चलते कई उम्मीदवार ओवरएज के कारण बाहर हो गए. उम्मीदवारों द्वारा लगातार सीएम से आयु सीमा में रियायत बरतने को लेकर मांग की जा रही थी, जिसे मान लिया गया है और इसमें छूट देने का फैसला किया गया है. बताते चलें कि हाल ही में कई परीक्षाओं के नए नोटिफिकेशन जारी किए गए है, जिसमें उम्मीदवारों को इस छूट का लाभ मिलेगा. कोरोना के कारण जो छात्र परीक्षा से वंचित रह गए, वे सभी इसमें शामिल हाे पाएंगे.

मुख्‍यमंत्री ने कहा, ‘उनका पक्ष मुझे पूरी तरह से न्यायपूर्ण लगता है इसलिए हम यह फैसला कर रहें हैं कि पीएससी की जो अधिकतम आयु की सीमा थी उसमें 1 बार के लिए 3 साल की वृद्धि की जाएगी जिससे बच्चों को न्याय मिल सके.’ बता दें कि आवेदन के लिए अधिकतम आयुसीमा अनारक्षिम वर्ग के लिए अभी 33 वर्ष है. मुख्‍यमंत्री के ऐलान के बाद अब इसमें एक बार के लिए 3 वर्ष की छूट मिल सकेगी.

 

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...