13.8 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालमुस्लिम क्लासमेट से शादी करके खतरे में डॉक्टर! शहर बदलने पर भी...

मुस्लिम क्लासमेट से शादी करके खतरे में डॉक्टर! शहर बदलने पर भी हो रहे हमले

Published on

रतलाम,

मुस्लिम सहपाठी युवती से विवाह करना एक डॉक्टर के जीवन के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है. कुछ लोग लगातार दंपति को परेशान कर रहे हैं. पुलिस ने जब कोई मदद नहीं की तो डॉक्टर दम्पत्ति ने हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई. जिसके बाद हाईकोर्ट ने पुलिस को स्पष्ट निर्देश भी दिये कि दंपति को सुरक्षा दी जाए. लेकिन कमाल की बात ये है कि पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेश को भी अनदेखा कर दिया.

दरअसल, उज्जैन निवासी डॉक्टर भारत शर्मा ने दो साल पहले अपनी मुस्लिम सहपाठी डॉक्टर से वैदिक रीति से विवाह किया था. लेकिन यह लव मैरिज उनके परिवार के लिए खतरा बन गया. कुछ लोग उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे. जिसके कारण दोनों को कई बार अपने ठिकाने बदलने पड़े.

कुछ ही महीनों पहले डॉक्टर दंपति सुरक्षित ठिकाने की तलाश में रतलाम आया. रतलाम में आए उन्हें कुछ ही दिन हुए थे कि उन पर दो बार जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई. दोनों इन हमलों में बाल-बाल बच गए. यहां तक कि डॉक्टर की पत्नी को अपहरण करने की भी कोशिश की गई.

डॉक्टर दंपति ने सुरक्षा के लिए कई बार पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई. पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन तो दिया, लेकिन सुरक्षा के ठोस उपाय नहीं किए गए. पुलिस व्यवस्था से निराश होने के बाद डॉ. शर्मा ने हाईकोर्ट में गुहार लगाई. इन्दौर में हाईकोर्ट ने पुलिस को दोनों को सुरक्षा देने का निर्देश दिया.

‘खुद के खर्च पर हायर करें सुरक्षा गार्ड’
हाईकोर्ट द्वारा जारी निर्देश को एक सप्ताह गुजर चुका है. लेकिन रतलाम के पुलिस अधीक्षक ने अब तक डॉ. शर्मा और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई है. डॉ. शर्मा ने बताया कि जब उन्होंने इस संबंध में रतलाम एसपी अभिषेक तिवारी से सम्पर्क किया तो उन्होंने कहा कि वे पैसा खर्च करके एक सुरक्षा एजेंसी से गार्ड की सेवाएं ले लें. वहीं, दूसरी ओर डॉ. शर्मा का कहना है कि लगातार जगह बदलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे सुरक्षाकर्मी का वेतन दे सकें.

हिंदूवादी संगठनों से मांगी मदद
डॉ. शर्मा ने लगातार मिल रही धमकियों के चलते हिन्दूवादी संगठनों से भी कई बार मदद मांगी. उन्हे मदद मिली भी. लेकिन ये मदद भी सुरक्षा के लिहाज से नाकाफी थी. डॉ. शर्मा को डर है कि उन्हें और उनके परिवार को कभी भी मार दिया जा सकता है. उन्होंने इस संबंध में प्रदेश के गृहमंत्री और मुख्यमंत्री समेत कई बीजेपी नेताओं को भी पत्र लिखे हैं और गुहार लगाई है कि उन्हें निशुल्क सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए.

मामले में रतलाम के एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि डॉक्टर दंपति को सुरक्षा प्रदान कर दी गई है. आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. तो वहीं, डॉक्टर का कहना है कि रविवार रात को बस दो पुलिस वाले उनके पास आए थे. फिर वे भी थोड़ी देर के बाद वापस लौट गए थे.

 

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...