2.5 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeभोपालबड़े भाई दिग्विजय बने हैं सूत्रधार, इधर छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने...

बड़े भाई दिग्विजय बने हैं सूत्रधार, इधर छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर साधा निशाना

Published on

भोपाल

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब 16वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस यात्रा के सूत्रधार हैं। यात्रा के रूट से लेकर उसका पूरा प्रबंधन, दिग्विजय ही संभाल रहे हैं। दूसरी ओर, उनके छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने यात्रा को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। लक्ष्मण सिंह ने कहा है केवल चलने से वोट नहीं बढ़ेंगे। इंदौर में मीडिया से बात करते हुए विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अच्छा विचार है, लेकिन राहुल को यह यात्रा पहले निकालनी चाहिए थी। चलने से फर्क पड़ता है लेकिन जब तक बूथ स्तर पर काम नहीं करेंगे तब तक वोट नहीं बढ़ेंगे।

लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी खुद कह रहे हैं कि अध्यक्ष नहीं बनना है तो फिर जबरदस्ती क्यों उन्हें बनाने की बात कर रहे। बार-बार क्यों इसके पक्ष में माहौल पैदा कर रहे हैं। यह गलत है। मैं इसके पक्ष में नहीं हूं। पार्टी में कई काबिल लोग हैं. कोई ना कोई आगे आएगा और अध्यक्ष बनेगा। पार्टी किसी एक व्यक्ति से नहीं चलती। पार्टी कार्यकर्ताओं से चलती है। कार्यकर्ता ही राष्ट्रीय अध्यक्ष तय करेंगे। गांधी परिवार खुद मना कर रहा है। सोनिया गांधी पहले ही इस्तीफा दे चुकीं हैं। फिर क्यों लोग इस तरह का माहौल बना रहे हैं। ये गलत है।

लक्ष्मण सिंह ने कहा कि अगर प्रियंका गांधी चाहती हैं तो पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ें। चुनाव लड़ने का सबको अधिकार है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 9000 वोट हैं। जिसको ज्यादा मिलेंगे, वह जीत जाएगा। जिसे लड़ना होगा, वो लड़ेगा और जीतेगा। हम उसके नेतृत्व में काम करेंगे।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...