4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
HomeभोपालMP के पूर्व विधायक को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, संसद को...

MP के पूर्व विधायक को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, संसद को उड़ाने की दी थी धमकी

Published on

भोपाल

दिल्‍ली क्राइम ब्रांच टीम ने राजधानी भोपाल से बालाघाट के लांजी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक किशोर समरीते को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पूर्व विधायक समरीते ने चिट्ठी भेजकर अपनी 70 मांगें पूरी नहीं होने पर संसद को उड़ाने की धमकी दी थी। जिसके बाद दिल्‍ली क्राइम ब्रांच की टीम ने पूर्व विधायक को किशोर समरीते को भोपाल के कोलार में स्थित ऑर्चर्ड पैलेस से पकड़ा और ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले गई।

मांगें पूरी नहीं होने पर दी थी संसद को उड़ाने की धमकी
दिल्‍ली स्पेशल सीपी (क्राइम) रवींद्र यादव ने ऑडियो बयान जारी कर बताया कि पूर्व विधायक किशोर समरीते ने अपनी मांगों को लेकर लोकसभा स्पीकर को एक पत्र लिखा था। ऐसा ही एक पत्र केंद्र सरकार को भी भेजा गया था। धमकी दी गई थी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सेंट्रल विस्टा को बम से उड़ा देंगे। उल्लेखनीय है कि रायसीना पहाड़ी से इंडिया गेट तक, राजपथ के किनारे स्थित भारत की राजधानी नई दिल्ली के केंद्रीय प्रशासनिक क्षेत्र को “सेंट्रल विस्टा” कहा जाता है।

पूर्व विधायक समरीते पर कई आपराधिक मामले दर्ज
दिल्‍ली स्पेशल सीपी (क्राइम) रवींद्र यादव के मुताबिक पूर्व विधायक किशोर समरीते को दिल्‍ली क्राइम ब्रांच की टीम ने भोपाल के कोलार में स्थित ऑर्चर्ड पैलेस से पकड़ा और ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले गई है। समरीते पर कुल 17 आपराधिक मामले दर्ज है। एक केस में स्‍पेशल कोर्ट ने पूर्व विधायक समरीते को पांच साल की सजा भी दी है। समरीते को इससे पहले जून 2021 में भी उन्हें गिरफ्तार किया गया था। तब उनके ऊपर ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष राजेश पाठक को ब्लैकमेल करने का लगा था। बताया जाता है कि किशोर समरीते ने चुनाव आरोग को अपनी नई पार्टी बनाने का आवेदन भी दिया है। समरीते ध्यान खींचने के लिए कई बार कानूनी मर्यादाओं का उल्लंघन कर देते हैं। पूरे मामले की जानकारी दिल्‍ली क्राइम ब्रांच के स्‍पेशल सीपी (क्राइम) रवींद्र यादव ने ऑडियो बयान जारी कर दी है।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...