13.8 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालटीचर ने लड़कियों की कॉपी पर लिखा 'आई लव यू', परिजनों ने...

टीचर ने लड़कियों की कॉपी पर लिखा ‘आई लव यू’, परिजनों ने बुलाई पुलिस

Published on

रायसेन,

मध्य प्रदेश के रायसेन में एक टीचर ने छात्राओं की कॉपी पर ‘मीट मी, आई लव यू’ लिख दिया. इसकी जानकारी बच्चियों के परिजनों को मिलने के बाद बवाल मच गया. घटना मंडीदीप के निजी स्कूल की है, जहां कथित तौर पर एक क्रिश्चन टीचर ने हिंदू लड़कियों की कॉपी में ‘मीट मी, आई लव यू’ लिखा था.

इसको लेकर छात्राओं ने अपने परिजनों को जानकारी दी. लड़कियों के परिवारवाले पुलिस लेकर स्कूल पहुंच गए और प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे. अधिकारी किसी बड़े ग्रुप का स्कूल होने की वजह से कार्रवाई करने से बचते हुए नजर आए.

शिक्षक द्वारा कॉपी में आपत्तिजनक शब्द लिखे जाने के बाद नाबालिग चार छात्राओं के परिजन बच्चियों के साथ स्कूल पहुंचे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षक ने स्कूल में उनकी बच्चियों की कॉपी में आपत्तिजनक शब्द लिखे हैं.

पीड़ित के परिजनों ने बताया कि उनकी बच्चियां स्कूल से रोते हुए घर आईं और आपबीती बताई. इसके बाद वो स्कूल पहुंचे और शिक्षक को बुलाने की मांग करने लगे. इस मामले मे स्कूल-प्रबंधन ने सामने आकर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया.

निजी स्कूल में टीचर की इस करतूत के बाद परिजनों ने स्कूल पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया. इस दौरान वहां प्रधान और पुलिस के बड़े अधिकारी भी पहुंच गए. लोगों के विरोध के बाद पुलिस आरोपी टीचर को पकड़ कर अपने साथ थाने ले गई.

इस मामले में तहसीलदार रघुवीर सिंह मरावी ने कहा, “लड़की के परिजनों ने एक शिकायत पुलिस थाने में की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच पूरी होने पर आरोपी के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी.”

 

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...