13.8 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालनामीबिया से आए 7 चीतों का नहीं होगा नामकरण, सिर्फ एक का...

नामीबिया से आए 7 चीतों का नहीं होगा नामकरण, सिर्फ एक का PM मोदी ने रखा नाम

Published on

श्योपुर,

श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आए 8 नए मेहमान चीतों के नामकरण को लेकर चल रही कयासबाजी अब थम गई है. जानकारी के मुताबिक, 8 चीतों में से सात चीते नामीबियाई नाम से ही पहचाने जाएंगे. बता दें, इनमें से एक मादा चीते को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘आशा’ नाम दिया है.दरअसल, कयास लगाया जा रहा था कि बाकी चीतों के नाम भी बदले जाएंगे. लेकिन अब यह तय हो गया है कि बाकी सात चीते अपने नामीबियाई नाम से ही पहचाने जाएंगे.

पीसीसीएफ वन्यजीव जेएस चौहान ने ‘आजतक’ को बताया कि चीतों का जो नाम नामीबिया में रहा है, वही नाम यहां पर रहेगा. यहां पर सिर्फ एक मादा चीते का नाम रखा गया है ‘आशा’. यह नाम पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया है. उन्होंने बताया कि इन चीतों के जो शावक होंगे उन्हें भारतीय नाम दिया जाएगा.

बता दें, नामीबिया से भारत लाए गए 8 चीते कूनो नेशनल पार्क में लगातार एक्टिव हैं और अब धीरे-धीरे यहां के वातावरण में घुल मिलने की कोशिश कर रहे हैं. अभी आम लोग इन चीतों को नहीं देख सकेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार साल की मादा चीता का नाम आशा रखा है. इसके अलावा ढाई साल के एक अन्य चीता का नाम तबिल्सी है, जिसका जन्म एरिंडी प्राइवेट गेम रिजर्व नामीबिया में हुआ था.

इन सभी में सबसे उम्रदराज मादा चीता है जो कि आठ साल की है. उसका नाम साशा है. साशा की करीबी दोस्त का नाम सवानाह है. एक अन्य फीमेल चीता का नाम सियाया है. तीनों नर चीता के नाम फ्रेडी, एल्टन और ओबान हैं.

नामीबिया से पार्क लाए गए चीते घूम फिर भी रहे हैं और खा पी भी रहे हैं. नामीबिया से आए 6 विशेषज्ञ और कूनो वन मंडल के 4 डॉक्टर लगातार चीतों पर नजर बनाए हुए हैं. शनिवार से मंगलवार रात तक ही चीतों का 25 से ज्यादा बार परीक्षण किया जा चुका है. कूनो नेशनल पार्क के अफसरों ने बताया कि जब से चीतों को कंपार्टमेंट में क्वारंटाइन किया गया है, तब से उनके पास कोई नहीं गया है. बाहर से ही उनकी एक्टिविटी पर लगातार नजर रखी जा रही है.

 

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...