11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालछात्रा को रोका, बीच सड़क पर किया प्रपोज, इनकार करने पर मारे...

छात्रा को रोका, बीच सड़क पर किया प्रपोज, इनकार करने पर मारे थप्पड़

Published on

हरदा ,

मध्य प्रदेश के हरदा जिले से स्कूल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. आरोपी युवक ने लड़की से ना सिर्फ छेड़छाड़ की बल्कि बीच सड़क उसे जोर से थप्पड़ भी मारा. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित छात्रा द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और दो युवको को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

वायरल वीडियो में दिखा कि युवक सड़क किनारे खड़ा है और छात्रा का इंतजार कर रहा है. जैसे ही छात्रा उसे नजर आती है वो रोककर बात करने की कोशिश करता है. छात्रा उससे बात करने से इनकार कर देती है और वहां से जाने का प्रयास करती है. लेकिन आरोपी युवक फिर से रोकता है, लड़की बार-बार घर जाने की बात ही कहती है. जब छात्रा उसकी बात नहीं मानती तो वह जोर से थप्पड़ लगाकर वहां से फरार हो जाता है. इस घटना का वीडियो आरोपी युवक के दोस्त ने बनाया जो दूर मोटरसाइकिल पर बैठा था.

यह घटना हंडिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है, छात्रा दसवीं क्लास में पढ़ती है. पीड़िता का कहना है कि पुलिस सात दिन तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी. छात्रा ने पुलिस को बताया कि 19 सितंबर को शाम करीब 5 बजे के आसपास जब वह अपनी सहेलियों के साथ स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर लौट रही थी, तभी रास्ते में वेयरहाउस के सामने आरोपी आनंद अपने दो दोस्तों के साथ खड़ा था. इस दौरान आरोपी ने उसकी सहेलियों को जाने दिया और उसका हाथ पकड़ लिया और कहने लगा कि ”मैं तुझसे शादी करना चाहता हूं, मेरी गाड़ी पर बैठकर मेरे साथ चल”.

छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसने हाथ जोड़े और घर जाने के लिए कहा और उसका ऑफर ठुकरा दिया. इस पर वो इतना गुस्सा हो गया. पहले उसने छेड़छाड़ करते हुए कुछ कहा फिर जोर से मेरे गाल पर थप्पड़ जड़ दिया. इस मामले पर थाना प्रभारी सीएस सरियाम ने बताया कि पीड़ित छात्रा की शिकायत पर रास्ता रोककर छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले आरोपी आनंद ठाकरे व उसके हंडिया निवासी दो अन्य दोस्तों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है. इसके अलावा हरदा पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि वो पीड़िता के घर कलेक्टर ऋषि गर्ग के साथ गए थे. परिवार को सुरक्षा का आश्वासन दिया है. इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

 

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...