8.9 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeभोपालइंदौर : छह माह की गर्भवती से गैंगरेप, इंटाग्राम पर दोस्ती करके...

इंदौर : छह माह की गर्भवती से गैंगरेप, इंटाग्राम पर दोस्ती करके बढ़ाई थी नजदीकियां

Published on

इंदौर

इंदौर में छह माह की गर्भवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 14 सितंबर की है लेकिन, महिला ने मामले में पुलिस को जानकारी 29 सितंबर के दिन दी थी। पुलिस ने बताया कि कैसे मामला इंटाग्राम पर दोस्ती और फिर प्रपोज की कहानी से शुरू होकर सनसनीखेज वारदात तक पहुंचा। चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस ने आरोपी प्रिंस, अफजल, अरबाज खान और शाहिद उर्फ ​​सैयद को गिरफ्तार किया है। सभी इंदौर के तुकोगंज निवासी हैं। इंदौर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश रघुवंशी ने बताया, “19 वर्षीय विवाहित महिला ने कहा कि वह कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम पर अरबाज से मिली थी। अरबाज ने उसे नौकरी देने की पेशकश की और प्रिंस से मिलवाया। एक बार वह उससे मिलीं और बाद में अरबाज ने उसे प्रपोज किया। उसने प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। 14 सितंबर को, प्रिंस ने उसे फोन किया और कहा कि उसे नौकरी मिल गई है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पीड़िता मुताबिक, “प्रिंस उसे लेने आया और उसने कुछ नाश्ता और पानी दिया। वह असहज महसूस करने लगी। बाद में प्रिंस ने उसे एक कार में बैठने को कहा जिसमें अरबाज और दो अन्य पहले से मौजूद थे। वे उसे एक सुनसान घर में ले गए जहां प्रिंस और अरबाज ने उसके साथ बलात्कार किया और अन्य दो घर के बाहर निगरानी कर रहे थे। इसके बाद आरोपियों ने किसी को बताने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

वारदात के बाद अंदर से टूट चुकी महिला ने 28 सितंबर को अपने पति को किसी तरह हिम्मत करके मामले की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की। आरोपियों को आईपीसी की धारा 376 (डी) (सामूहिक बलात्कार), 354 (यौन उत्पीड़न) और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

 

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...