11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालहिंदू सेना ने की 'आदिपुरुष' पर बैन की मांग, नरोत्तम मिश्रा ने...

हिंदू सेना ने की ‘आदिपुरुष’ पर बैन की मांग, नरोत्तम मिश्रा ने लिखी डायरेक्टर को चिट्ठी

Published on

नई दिल्ली/भोपाल,

अभिनेता प्रभास और सैफ अली खान स्टारर फिल्म आदिपुरुष को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. एक ओर जहां हिंदू सेना ने फिल्म को बैन करने की मांग की है, वहीं मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म से धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले सीन को हटाने की मांग की है.हिंदू सेना ने फिल्म आदिपुरुष पर बैन लगाने के लिए सूचना प्रसारण सचिव को पत्र लिखा है. हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा कि विदेशी फंडिग से भगवान श्री रामजी की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है. पैसे कमाने के लिए हमारे धर्म ग्रंथ रामायण से छेड़छाड़ करना गलत है. आधुनिकता के नाम पर रामायण को गेम के रूप में प्रसारित करना गलत. इससे हिन्दू की भावना आहत होगी इसलिए इस फिल्म पर रोक लगाई जाए.

नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म आदिपुरुष के डायरेक्टर ओम राउत को पत्र लिखकर कहा- मेरे संज्ञान में आपकी आने वाली फिल्म आदिपुरुष का टीजर आया है. इसमें भारतीय धार्मिक आस्थाओं के प्रतीकों का चित्रण जिस तरह से किया गया है, उस पर जन सामान्य को आपत्ति होना स्वाभाविक है.

गृहमंत्री ने लिखा कि किसी भी फिल्म निर्माता से हमारे आराध्य भगवानों का इस तरह से चित्रण करने की उम्मीद नहीं की जाती है. टीजर को देखकर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होना स्वाभाविक हैं.उन्होंने आगे लिखा- मेरा आपसे आग्रह है कि बहुसंख्यक समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए फिल्म में इस तरह के चित्रण को हटा दें और भविष्य में इस तरह की गलती न हो इसका ध्यान रखें.

हनुमानजी के वस्त्र चमड़े के दिखाए: नरोत्तम
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने Aajtak से बातचीत में कहा, फिल्म में हनुमान जी के अंगवस्त्र चमड़े के दिखाए गए हैं जबकि हनुमान चालीसा में लिखा है- ‘कानन कुंडल कुंचित केसा, हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजे कांधे मूंज जनेऊ साजे’ यानी हनुमान जी के वस्त्रों तक का जिक्र है, लेकिन यह इन्होंने हनुमान जी को क्या पहना दिखाया है?फिल्म इंडस्ट्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हर बार इनको हमारे ही भगवान क्यों दिखते हैं? किसी और के भगवान पर यह क्यों नहीं बनाते? है हिम्मत?

12 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
आदिपुरुष फिल्म हिंदी समेत सभी दक्षिण भारतीय भाषाओं में अगले साल 12 जनवरी को रिलीज होगी. ओम राउत के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में प्रभास को भगवान श्रीराम और कृति सेनन को माता सीता के रूप में दिखाया गया है. जबकि इस मूवी में रावण का रोल सैफ अली खान, लक्ष्मण की भूमिका सनी सिंह निभा रहे हैं और हनुमान के किरदार में देवदत्त नागे दिखेंगे.

 

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...