12.6 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालशराबबंदी के लिए घर छोड़ेंगी उमा भारती, सात नवंबर से शुरू करेंगी...

शराबबंदी के लिए घर छोड़ेंगी उमा भारती, सात नवंबर से शुरू करेंगी अभियान

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती राज्य में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर आक्रामक हो गई हैं। उन्होंने कहा है कि सात नवंबर से वह अपना घर छोड़ देंगी। लंबे समय से प्रदेश में शराबबंदी की मांग कर रहीं उमा भारती ने राज्य सरकार के दो अक्टूबर से शुरू किये गये राज्यव्यापी नशामुक्ति अभियान की सराहना करते हुए शुक्रवार को कहा कि वह सात नवंबर से अपने इस अभियान की नर्मदा नदी के तट पर स्थित अमरकंटक से शुरुआत करेंगी। उन्होंने कहा कि सात नवंबर से तब तक वह घर और आवास में नहीं रहेंगी, जब तक कि लोग शराब के आतंक से मुक्त नहीं हो जाएं। इस दौरान वह टेंट या घास-फूस की झोपड़ी या पेड़ के नीचे रहेंगी।

राज्य शासन की ओर से आयोजित यह नशामुक्ति अभियान दो अक्टूबर से 30 नवंबर तक सतत चलेगा। इसमें शैक्षणिक, स्वयंसेवी, सामाजिक संस्थाओं और धर्मगुरुओं की सहभागिता से राज्य को नशामुक्त बनाने के लिये विभिन्न कार्यक्रम होंगे। भारती ने कहा, ‘मैं सरकारी नशामुक्ति अभियान में भागीदारी नहीं करूंगी। सात नवंबर से हम भी अपना अभियान प्रारंभ करेंगे। इस बीच, हम इस अभियान की समीक्षा करेंगे।’

उमा भारती ने कहा, ‘सात नवंबर से तब तक मैं घर और आवास में नहीं रहूंगी, जब तक कि मैं यह नहीं देख लूंगी कि लोग अब शराब के आतंक से मुक्त हो गये हैं और महिलाएं घर में सुख से रह रही हैं, मोहल्लों में आराम से घूम सकती हैं, लड़कियां कॉलेज जा सकती हैं, पूजा करने के लिए मंदिर में जा सकती हैं, नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में जा सकते हैं, प्रार्थना करने के लिए गिरजाघर में जा सकते हैं और पूजा-अभिषेक करने के लिए जिनालय-बौद्धालय में जा सकते हैं। स्कूल व अस्पताल के पास और मजदूरों की बस्तियों के पास अब शराब की दुकानें नहीं हों।’

भारती ने कहा, ‘जब ये सब चीजें सुनिश्चित हो जाएंगी तब मैं घर में रहना शुरू करूंगी। इससे पहले या तो टेंट लगवा लिया करूंगी या घास-फूस की कोई झोपड़ी मिल जाया करेगी तो उसमें रहूंगी, नहीं तो मैं पेड़ के नीचे भी रह लूंगी। इसमें मुझे कोई दिक्कत नहीं होती है। नदियों में नहा लेंगे। ये मैंने तय कर लिया है।’

उन्होंने कहा, ‘मैं नर्मदा नदी में अमरकंटक के मैकल पर्वत पर जाऊंगी और वहां से सात नवंबर से अपना इस प्रकार का जीवन प्रारंभ कर दूंगी। इस बीच मैं अन्य जगहों पर भी जाऊंगी और रहूंगी। मैं दिसंबर अंत तक चलती रहूंगी और इंतजार करूंगी और यह इंतजार 31 मार्च तक चलेगा, क्योंकि तब तक शराब नीति का नया मसौदा बन जाएगा।’

भारती ने कहा कि शराब के दुष्परिणामों से महिलाओं का सम्मान, गरीबों का रोजगार एवं युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘मैं मानती हूं कि हमारे देश में एक नियंत्रित शराब की नीति है ही नहीं, क्योंकि यह राज्य का विषय है। राज्य की सरकारें अपनी तरीके से जनभावनाओं की अवहेलना करते हुए भी शराब नीति बना देती हैं। ऐसे में भाजपा अब देश में आ गई है। भाजपा ने 370 हटाने की बात की और पूरी हुई, राममंदिर बनाने की बात कही, पूरी हुई। भाजपा ने जो वायदे किये, वे पूरे हुए।’

भारती ने कहा, ‘लोग अपेक्षा करते हैं कि भाजपा शराब पर भी नियंत्रण की कोई एक नीति बनाएगी, राजनीति के स्तर पर या संगठन के स्तर पर और वो भाजपा शासित राज्यों को निर्देश दे कि वो नीति लागू करे। वो नीति जनहितैषी हो, महिला हितैषी हो, नौजवानों के भविष्य को ध्यान में रखकर हो। बाद में भारती ने ट्वीट किया, ‘‘मैं सात नवंबर, 2022 से 14 जनवरी, 2023 मकर संक्रांति तक भवन त्याग दूंगी।’

उत्तराखंड से लड़ सकती हैं चुनाव
लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उमा ने उत्तराखंड से चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी जहां से चाहेगी वहां से चुनाव लड़ूंगी। उन्होंने कहा कि मैं जहां से चुनाव लड़ती हूं, वहां बड़ा प्रोजेक्ट आता है। पिछले चुनाव में प्रदेश की 17 सीटों पर प्रचार किया और सभी जीतीं भी।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...