7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्य'ठाकुर के कुएं में पानी बहुत है, सब को पिलाना है', तेजस्वी...

‘ठाकुर के कुएं में पानी बहुत है, सब को पिलाना है’, तेजस्वी का साथ छोड़कर बाहुबली आनंद मोहन के बेटे ने लिखा पोस्ट

Published on

पटना,

बिहार में नीतीश सरकार के बहुमत परीक्षण से पहले आरजेडी विधायक और बाहुबली नेता आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद के पाला बदलकर एनडीए खेमे में आने के बाद उनका एक फेसबुक पोस्ट सामने आया है.चेतन आनंद ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा, ‘ठाकुर के कुएं में पानी बहुत है, सब को पिलाना है.’ दरअसल बिहार में सरकार के बहुमत परीक्षण से ठीक एक दिन पहले रविवार की रात को चेतन आनंद को लेकर ही पटना में भारी बवाल हुआ था.

वहीं चेतन आनंद के पाला बदलने पर तेजस्वी यादव ने विधानसभा में उन्हें शुभकामनाएं देते हुए अपना छोटा भाई बताया. तेजस्वी यादव ने कहा कि जब चेतन आनंद को किसी ने टिकट नहीं दिया तब हमने टिकट देकर उन्हें चुनाव जितवाया, तेजस्वी ने कहा कि कुछ मजबूरियां रही होंगी जो मैं नहीं जानता हूं. वो हमेशा मेरे भाई रहेंगे.दरअसल आरजेडी विधायक चेतन आनंद को लेकर पटना पुलिस को शिकायत की गई थी की उन्हें किडनैप करके तेजस्वी के आवास पर रखा गया है. इसके बाद पुलिस इसकी जांच करने तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंच गई.

तेजस्वी यादव के घर दो बार पहुंची पुलिस
हालांकि पुलिस को वहां आरजेडी कार्यकर्ताओं के विरोध का भी सामना करना पड़ा और काफी हंगामा भी हुआ. इसके बाद चेतन आनंद ने पुलिस से कहा कि वो अपनी मर्जी से यहां हैं. इसके बाद पुलिस वापस लौट गई थी. इसके बाद आधी रात बीतते-बीतते एक बार फिर पुलिस तेजस्वी आवास पर पहुंच गई. पुलिस जब देर रात दोबारा तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंची तो आरजेडी विधायक चेतन आनंद वहां से निकल गए और अपने घर पहुंच गए हैं. इसके बाद चेतन आनंद ने सुबह नीतीश कुमार से मुलाकात की थी जिसके बाद वो एनडीए के खेमे में शामिल हो गए.

नीतीश ने किया था कानून में बदलाव
बता दें कि अभी कुछ महीने पहले ही आनंद मोहन को जेल से बाहर निकालने के लिए नीतीश कुमार ने कानून में बदलाव किया था. उसी की मदद से आनंद मोहन डीएम हत्याकांड में जेल से बाहर आए थे. इसके बाद आनंद मोहन ने इसके लिए नीतीश कुमार का आभार जताया था.नीतीश कुमार को जहां इस फैसले के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था वहीं दूसरी तरफ आनंद मोहन से उनकी घनिष्ठता बढ़ गई थी. माना जा रहा है कि नीतीश कुमार से रिश्ते को बेहतर बनाए रखने के लिए ही आनंद मोहन के बेटे ने पाला बदला है.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...