10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeअमेरिका से आई ऐसी खबर... अडानी के शेयरों में मचा हाहाकार, 20%...

अमेरिका से आई ऐसी खबर… अडानी के शेयरों में मचा हाहाकार, 20% तक टूटे कई शेयर

Published on

अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर आज (21 नवंबर 2024) को 20 प्रतिशत तक गिर गए। अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी, उनके भतीजे समेत 7 लोगों पर यूएस में हजारोंक करोड़ की रिश्वत देने और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं। SEC का आरोप है कि गौतम अडानी ने अमेरिकी निवेशकों को धोखा दिया है। इन आरोपों की खबर सामने आने के बाद भारतीय शेयर बाजार खुलते ही अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में 20 प्रतिशत तक गिरावट आ गई है। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक NSE और BSE भी आज लाल रंग के निशान पर खुले।

स्टॉक गिरावट
अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) -10 प्रतिशत
अडानी पोर्ट्स एंड सेज़ (Adani Ports and SEZ) -10 प्रतिशत
अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) -19 प्रतिशत
अडानी पावर (Adani Power) -17.5 प्रतिशत
अडानी एनर्जी सॉल्यूशन (Adani Energy Solution) -20 प्रतिशत
अडानी टोटल गैड (Adani Total Gas) -18.77 प्रतिशत
अडानी विल्मर (Adani Wilmar) -10.1 प्रतिशत
अम्बुजा सीमेंट (Ambuja Cement) -10 प्रतिशत

एशियाई बाजारों में कमजोर रुख से भी शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुरुआती कारोबार में 468.17 अंक की गिरावट के साथ 77,110.21 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 179.75 अंक फिसलकर 23,338.75 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अडानी पोर्ट्स के शेयर में 10 प्रतिशत की गिरावट आई। इसका मुख्य कारण उद्योगपति गौतम अडानी पर अमेरिका में निवेशकों के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगना रहा।

गौतम अडानी पर क्या आरोप लगे हैं
अडानी पर भारतीय उपमहाद्वीप में सौर परियोजनाओं के कॉन्ट्रैक्ट और फंड हासिल करने लिए बड़े पैमाने पर रिश्वत देने और यह बात अमेरिकी निवेशकों से छिपाने का आरोप है। अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस सहित अडानी समूह की अन्य कंपनियों के शेयरों में भी शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट आई।भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी और टाटा मोटर्स के शेयर भी नुकसान में रहे। इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टेक महिंद्रा के शेयर में तेजी आई।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा जबकि जापान का निक्की, हॉन्ग कॉन्ग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.99 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पिछले कारोबारी सत्र में बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,411.73 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...