11.4 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeहेल्थKidney Disease: बच्चों की किडनी खराब होने के पीछे कहीं ये 'चटपटी'...

Kidney Disease: बच्चों की किडनी खराब होने के पीछे कहीं ये ‘चटपटी’ वजह तो नहीं

Published on


Kidney Disease:
आजकल किडनी रोगों के प्रति सतर्क रहना बेहद ज़रूरी हो गया है। हमारे शरीर के इस महत्वपूर्ण अंग को कई कारणों से नुकसान हो सकता है, जैसे शराब, सिगरेट का सेवन या अनहेल्दी लाइफस्टाइल। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिस्कुट, चिप्स और मैदा से बनी चीजें भी आपकी किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं? जी हाँ, अगर आप भी अपने बच्चों को रोजाना ऐसे फूड्स खिला रहे हैं, तो तुरंत रुक जाएं। ये खाद्य पदार्थ बच्चों की किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण।

क्यों खराब हो रही हैं बच्चों की किडनी?

बिस्कुट, चिप्स और अन्य सभी पैकेटबंद खाद्य पदार्थ बहुत सारे प्रिजर्वेटिव्स और सैचुरेटेड फैट से बनाए जाते हैं। ये न केवल छोटे बच्चों को बीमार कर सकते हैं, बल्कि वयस्कों को भी अधिक मात्रा में खाने पर बीमार कर सकते हैं। दरअसल, घरों में माता-पिता लाड़-प्यार में बच्चों को सुबह नाश्ते में दूध बिस्कुट या टिफिन में वेफर्स दे देते हैं, जिससे क्रिएटिनिन (Creatinine) का स्तर बढ़ जाता है।

क्रिएटिनिन कैसे पहुंचा रहा है नुकसान?

जब भी शरीर में क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ता है, तो यह किडनी को प्रभावित करता है। यह शरीर का एक जहरीला तत्व है। इसकी मात्रा बढ़ने से किडनी में पथरी और किडनी का कमजोर होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कभी-कभी बढ़े हुए क्रिएटिनिन स्तर के कारण क्रोनिक किडनी रोग (Chronic Kidney Disease) भी हो जाता है। इसलिए, छोटे बच्चों को ऐसे पैकेटबंद खाद्य पदार्थ नहीं खिलाने चाहिए।

इसके साथ ही, बच्चों के शरीर में पानी की कमी भी होती है, जिससे किडनी को और भी ज्यादा नुकसान पहुंचता है। क्रिएटिनिन के कारण होने वाला किडनी रोग आनुवंशिक भी होता है। यदि एक बार किसी बच्चे को यह बीमारी हो जाती है, तो भविष्य में आने वाली पीढ़ियां भी इस बीमारी से ग्रसित हो सकती हैं।

यह भी पढ़िए: जनहित के कार्य समयसीमा में पूर्ण कराएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर— विकास कार्यों की समीक्षा की, सरयू सरोवर पार्क की मरम्मत और असामाजिक तत्वों पर…

बच्चों में किडनी रोग के संकेत और क्या खिलाएं?बच्चों में किडनी की समस्या होने पर अक्सर वे पेट दर्द की शिकायत करते हैं। बच्चों में धीरे-धीरे सुस्ती बढ़ती जाती है, और उनकी पेशाब करने की आदत में कमी आती है।

बच्चों को स्वस्थ चीजें खिलाने के लिए आप उन्हें नाश्ते में फ्रूट चाट, वेजिटेबल सैंडविच, मूंग दाल चीला, घर के बने पॉपकॉर्न, सूखे मेवे और भीगे हुए नट्स दे सकते हैं। दोपहर के भोजन के लिए आप बच्चों को पोहा, ओट्स इडली या स्प्राउट चाट खिला सकते हैं

Latest articles

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

भोपाल राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

More like this

चूहामार दवा खाने से 12वीं की छात्रा की मौत

भोपाल राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की छात्रा ने घर में बने...

हमीदिया अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से डॉक्टर बनकर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल हमीदिया अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से एक युवक द्वारा डॉक्टर बनकर ठगी...

गैस प्रभावित इलाकों में अप्रभावित क्षेत्रों के मुकाबले 13 गुना ज्यादा फैला कैंसर रोग

भोपाल विश्व कर्क रोग (कैंसर) दिवस के अवसर पर गैस संगठनों के प्रतिनिधि मंडल ने...