11.6 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeखेलभारत एशिया कप फाइनल में पहुंचा, बांग्लादेश को 41 रन से हराया

भारत एशिया कप फाइनल में पहुंचा, बांग्लादेश को 41 रन से हराया

Published on

दुबई। टीम इंडिया ने एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। बुधवार को खेले गए सुपर-4 मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 41 रन से हराया।

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 75 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। हार्दिक पंड्या ने 38 और शुभमन गिल ने 29 रन का योगदान दिया। बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने 2 विकेट झटके, जबकि मुस्तफिजुर रहमान को 1 सफलता मिली।

यह भी पढ़िए: भेल के ईडी ने एक जीएम सहित अफसरों और कर्मचारियों को दी विदाई

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 19.2 ओवर में 128 रन पर ऑलआउट हो गई। सलामी बल्लेबाज सैफ हसन ने 69 रन की पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए और 9 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट हासिल किए। अक्षर पटेल को भी 1 सफलता मिली।

इस जीत के साथ भारत ने एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...