19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeभेल न्यूज़थ्रिफ्ट में आपातकालीन ऋण  की सीमा 50,000/- से बढ़ाकर 1,00,000 की— बीएचईई...

थ्रिफ्ट में आपातकालीन ऋण  की सीमा 50,000/- से बढ़ाकर 1,00,000 की— बीएचईई थ्रिफ्ट एण्ड क्रेडिट को—आपरेटिव सोसायटी की बैठक में सदस्यों के हित में कई अहम निर्णय

Published on

भेल भोपाल |
बीएचईई थ्रिफ्ट एण्ड क्रेडिट को—आपरेटिव सोसायटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संस्था के सभी 11 संचालकगण उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष  बसंत कुमार ने की। बैठक में संस्था एवं सदस्यों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। नववर्ष के अवसर पर संस्था के सदस्यों को डायरी प्रदान करने का निर्णय लिया गया। संस्था के प्रशासनिक ढांचे को सशक्त एवं पारदर्शी बनाने हेतु स्थायी मुख्य कार्यपालक अधिकारी की नियुक्ति की गई। सर्वसम्मति से नवीन नागपाल को संस्था का नियुक्त किया गया, जिससे संस्था के कार्यों में और अधिक गति एवं प्रभावशीलता आएगी।

सदस्यों को बेहतर वित्तीय सुविधा देने के उद्देश्य से एक नई ऋण योजना “सुविधा ऋण” प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। इस योजना के अंतर्गत सदस्यों को 50,000/- तक की राशि बिना जमानतदार उपलब्ध कराई जाएगी, जो संस्था के नियमों एवं शर्तों के अधीन होगी। इसके साथ ही, सदस्यों की आकस्मिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आपातकालीन ऋण  की सीमा 50,000/- से बढ़ाकर 1,00,000/- कर दी गई, जिसका सभी संचालकों ने स्वागत किया।

Read Also: बीएचईएल कारखाने के एफसीएक्स विभाग में ठेकेदारों के बल्ले—बल्ले

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन जनवरी 2026 में किया जाएगा। साथ ही सदस्यों को उपहार वितरण हेतु एक समिति का गठन भी किया गया, ताकि वितरण प्रक्रिया सुचारु रूप से पूर्ण की जा सके। बैठक में लिए गए सभी निर्णय संस्था को मजबूत बनाने और सदस्यों के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल खेल परिसर के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पारंपरिक...

बीएचईएल प्लांट कमेटी की बैठक में गूंजीं कर्मचारियों की मांगें, कस्तूरबा अस्पताल और टाउनशिप के मुद्दों पर चर्चा

भोपाल। बीएचईएल भोपाल के अतिथि गृह 'देवी अहिल्या सभागार' में शनिवार को कार्यपालक निदेशक...

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...