14.6 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालप्रतिभाओं के सम्मान से समाज का भविष्य होगा उज्ज्वल: शिवरतन नामदेव

प्रतिभाओं के सम्मान से समाज का भविष्य होगा उज्ज्वल: शिवरतन नामदेव

Published on

7 जून को गुजराती समाज भवन में आयोजित होगा नामदेव समाज का भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह

भोपाल। श्री संत नामदेव मानव सेवा समिति, भोपाल द्वारा आयोजित होने वाले आगामी ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ को लेकर समाज में भारी उत्साह है। यह गरिमामय कार्यक्रम कल यानी 7 जून 2026, रविवार को प्रातः 10:30 बजे से लिंक रोड क्रमांक-1, टीटी नगर स्थित गुजराती समाज भवन में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की सराहना करते हुए श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट एवं दादाजी धाम मंदिर के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव ने समिति के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की हैं।

वरतन नामदेव ने कहा कि समाज के 45 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं उत्साहवर्धन करना अत्यंत सराहनीय, प्रेरणादायक एवं समाजहितकारी कार्य है। उन्होंने रेखांकित किया कि विगत तीन वर्षों से श्री संत नामदेव मानव सेवा समिति द्वारा निरंतर इस समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ रही है तथा उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की नई ऊर्जा मिल रही है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं और युवा प्रतिभाओं को अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

ट्रस्ट के अध्यक्ष ने सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये बच्चे अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और उत्कृष्ट उपलब्धियों से न केवल अपने परिवार का, बल्कि संपूर्ण नामदेव समाज का गौरव बढ़ा रहे हैं। समाज की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना और उनकी पीठ थपथपाना वास्तव में राष्ट्र और समाज निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...